गोलियों की बौछार से दहला बिहार, सीतामढ़ी में घर के पास युवक को भून डाला

Jan 04, 2026 07:13 am ISTNishant Nandan हिन्दुस्तान, सीतामढ़ी
share Share
Follow Us on

हत्या के बाद तीनों बदमाश फायरिंग करते हुए रेलवे गुमटी के रास्ते एनएच-22 की ओर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। गोलीबारी के बाद भीसा लक्ष्मी चौक की सभी दुकानें बंद हो गईं और पूरा इलाका सुनसान हो गया।

गोलियों की बौछार से दहला बिहार, सीतामढ़ी में घर के पास युवक को भून डाला

बिहार में अपराधियों के हौसले पस्त नहीं हो रहे हैं। अब सीतामढ़ी जिले में डुमरा थाना क्षेत्र के वार्ड-35 स्थित भीसा लक्ष्मी चौक पर शनिवार देर शाम बाइक सवार बदमाशों ने हत्या और लूट जैसे संगीन मामलों के आरोपी रामबाबू राय को गोलियों से भून दिया। गोलियों से छलनी रामबाबू की मौके पर मौत हो गई। आक्रोशित लोगों ने भीसा चौक को जाम कर दिया।

परिजनों के अनुसार, रामबाबू राय शनिवार शाम करीब 4:30 बजे डुमरा कोर्ट से लौटकर घर आ रहे थे। घर से कुछ पहले लक्ष्मी चौक पर मुर्गा दुकान के पास बाइक रोककर वह किसी से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान डुमरा की ओर से पीछा कर रहे सफेद रंग की अपाचे बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने पास आकर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगते ही रामबाबू जमीन पर गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

हत्या के बाद तीनों बदमाश फायरिंग करते हुए रेलवे गुमटी के रास्ते एनएच-22 की ओर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। गोलीबारी के बाद भीसा लक्ष्मी चौक की सभी दुकानें बंद हो गईं और पूरा इलाका सुनसान हो गया। रामबाबू भीसा वार्ड-35 निवासी स्व. राम विनय राय के पुत्र थे। घटनास्थल मृतक के घर से महज 400 मीटर की दूरी पर स्थित है।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें