Hindi NewsBihar Newsman enter in house and rape minor girl panchayat released accused victim family threaten
बिहार में घर में घुस कर लड़की से रेप, पंचायत ने मामला सुलझा हैवान को छोड़ा; पीड़िता के परिजनों को धमकी

बिहार में घर में घुस कर लड़की से रेप, पंचायत ने मामला सुलझा हैवान को छोड़ा; पीड़िता के परिजनों को धमकी

संक्षेप:

घर में किशोरी अकेली थी। जिसका फायदा उठाकर युवक ने घर में घुसकर मुंह दबाकर जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी के चिल्लाने पर ग्रामीणों ने भाग रहे युवक को पकड़ लिया। लेकिन पंचायत में मामला सुलझा कर पकड़े गए युवक को छोड़ दिया गया।

Aug 12, 2025 01:04 pm ISTNishant Nandan हिन्दुस्तान, निज संवाददाता, तुरकौलिया, मोतिहारी
share Share
Follow Us on

बिहार में लड़कियों से हैवानियत की वारदातें नहीं थम रही हैं। अब मोतिहारी जिले में एक किशोरी से घर में घुसकर रेप की वारदात को अंजाम दिया गया। गंभीर बात यह भी है कि रेप की वारदात के बाद पंचायत बुलाई गई और पंचायत ने हैवान को छोड़ दिया। रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के एक बस्ती में एक किशोरी के साथ एक युवक ने घर में घुसकर जबरन दुष्कर्म किया। मामले में पीड़ित किशोरी ने रघुनाथपुर थाना में आवेदन देकर एफआईआर दर्ज कराई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पुलिस पीड़ित किशोरी को सोमवार को मेडिकल कराने मे जुटी हुई थी। बताया जाता है कि किशोरी के माता-पिता मुर्गा, मीट की दुकान चलाते हैं। घर में किशोरी अकेली थी। जिसका फायदा उठाकर युवक ने घर में घुसकर मुंह दबाकर जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी के चिल्लाने पर ग्रामीणों ने भाग रहे युवक को पकड़ लिया। लेकिन पंचायत में मामला सुलझा कर पकड़े गए युवक को छोड़ दिया गया।

ये भी पढ़ें:अनंत सिंह ने अशोक चौधरी को अपने तबेले में ले जाकर दिखाई भैंसें, चाय पर भी चर्चा

जब पंचायत बैठी तो आरोपित के पिता नहीं आए। साथ ही वे पीड़ित पक्ष को धमकी भी देने लगे। रघुनाथपुर थानाध्यक्ष अलका सिंह ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर पीड़ित किशोरी का मेडिकल जांच कराया जा रहा है। आरोपी युवक को पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी में जुटी हुई है।

ये भी पढ़ें:बिहार में घर में सो रही 10 साल की छात्रा को उठा ले गया हैवान, रेप से हड़कंप
Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।