Hindi NewsBihar NewsMan declared dead in Durga Puja clash found alive two days later questions on police
दुर्गा पूजा विवाद में जिसे मरा बताया, वो दो दिन बाद जिंदा निकला; पुलिस पर उठ रहे सवाल

दुर्गा पूजा विवाद में जिसे मरा बताया, वो दो दिन बाद जिंदा निकला; पुलिस पर उठ रहे सवाल

संक्षेप:

सीतामढ़ी जिले के सुप्पी में दुर्गा पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान दो गुटों में तनाव हो गया था। पुलिस ने दोनों गुटों के एक-एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि की थी। अब पुलिस कह रही है कि उस घटना में दो नहीं बल्कि एक ही शख्स मरा था।

Thu, 17 Oct 2024 06:52 PMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान, सीतामढ़ी
share Share
Follow Us on

बिहार के सीतामढ़ी जिले के सुप्पी में दुर्गा पूजा प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में दो लोग नहीं बल्कि एक की ही मौत हुई थी। जिस दूसरे शख्स को मरा बता दिया गया था, वो दो दिन बाद जिंदा पाया गया। इस घटना के बाद से पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं। दूर्गा पूजा विसर्जन के दौरान हुए विवाद में मात्र एक पक्ष के कलेवर सहनी मौत हो गई थी। जबकि, दूसरे पक्ष के भगत मांझी की मौत की झूठी खबर परिजन ने ही साजिश के तहत फैला दी थी। पुलिस भी उनके झांसे में आ गई और बिना जांच किए ही भगत मांझी को त घोषित कर दिया था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पुलिस ने न तो भगत मांझी के शव को देखा और न ही उसके शव का पंचनामा तैयार किया गया। फिर भी उसके मरने की घोषणा करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की बात कह दी थी। अब पुलिस के वही वरीय अधिकारी भगत मांझी के जिंदा होने की बात कह रहे हैं। पुलिस की कार्यशैली भी सवालों के घेरे में है और इसे खुद पुलिस के वरीय अधिकारी ने ही कटघरे में खड़ा कर दिया है। भगत मांझी के मरने की पुष्टि और उसके जिंदा होने की बात वीडियो रिकार्डेड बयान में सदर एसडीपीओ रामकृष्णा ने दी है। बुधवार को जारी वीडियो में भगत मांझी के जिंदा होने की बात कही गई। पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार करने की बात भी कही गई है।

मुजफ्फरपुर अस्पताल से गायब हो गया था भगत मांझी

एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर से गायब ढ़ेंग निवासी जख्मी भगत मांझी को बुधवार सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने गांव के पास से पकड़ा। इसे सुप्पी थाना में लाकर रखा गया है। थानाध्यक्ष विष्णु देव कुमार ने बताया भगत के मरने की सूचना मृतक के परिजन द्वारा दी गई थी। वहीं, पूछताछ के दौरान घायल भगत मांझी ने मारपीट में दाहिना हाथ लाठी डंडा से मारकर तोड़ने की कही है। घायल अवस्था में परिजन द्वारा पीएचसी सुप्पी में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा मेरी गंभीर स्थिति को देखते हुए सीतामढ़ी सदर अस्पताल में रेफर किया गया एवं वहां से भी एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया। जहां इलाज चल रहा था।

ये भी पढ़ें:सीतामढ़ी में चौकीदार ने किया वर्दी को दागदार, नशे

इसी बीच ढ़ेंग के ग्रामीणों द्वारा मौत की अफवाह उड़ाने पर मुजफ्फरपुर से मंगलवार की शाम पाटलिपुत्र ट्रेन पकड़ कर ढ़ेंग स्टेशन उतर कर रात्रि में वहीं ठहराया। भगत माझी ने बताया कि बुधवार की सुबह जब ढ़ेंग से अपने घर जा रहा था। इसी क्रम में पुलिस ने उसे पकड़ लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। सदर एसडीपीओ-1 रामकृष्णा ने बुधवार को कहा कि परिजन ने झूठी कहानी बताकर उसे मृत बताया था। जब मामले की जांच की तो पता चला कि वह जीवित है। इसके बाद विशेष टीम बनाकर भगत मांझी को बरामद किया गया। परिजन और ग्रामीणों ने पुलिस को जांच से भटकाने के लिए यह साजिश रची।

Jayesh Jetawat

लेखक के बारे में

Jayesh Jetawat
राजनीतिक, सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन और अपराध जैसे विषयों पर लिखना पसंद है। मेवाड़ क्षेत्र (राजस्थान) के रहने वाले हैं, अभी बिहार कवर कर रहे हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले ईटीवी भारत, इंडिया न्यूज, वे-2-न्यूज, टाइम्स ऑफ इंडिया जैसे संस्थानों में काम कर चुके हैं। समाचार के अलावा साहित्य पठन-लेखन में भी रुचि है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।