पुणे-दानापुर स्पेशल ट्रेन की महिला बोगी में लटकी मिली युवक की लाश, सनसनी

हिन्दुस्तान, पटना
Follow us on Google News
share

शव सीट संख्या 16 से 19 के ऊपर बने लगेज कैरियर में बेल्ट के सहारे लटका रहा था। इमरजेंसी खिडकी के सहारे रेलवे पुलिस अंदर घुसी। एफएसएल की टीम भी बोगी में कई जगहों पर नमूना लिया। मृतक मैरून रंग की टी-शर्ट और काले रंग की जिंस पैंट पहन रखी थी।

पुणे-दानापुर स्पेशल ट्रेन की महिला बोगी में लटकी मिली युवक की लाश, सनसनी
Train

पुणे से दानापुर आने वाली स्पेशल ट्रेन में शनिवार की सुबह 11 बजे पुलिस ने महिला बोगी में 25 वर्षीय युवक का फंदे से लटका शव बरामद किया। बोगी का गेट अंदर से बंद था। युवक कैसे अंदर पहुंचा? फांसी लगाई या किसी ने हत्या कर दी है, इन बिंदुओं पर रेल पुलिस जांच कर रही है। सुबह 11 बजे ट्रेन नंबर 01449 दानापुर रेलवे स्टेशन पहुंची तो आरपीएफ और सफाई कर्मियों की नजर शव पर गई। शव सीट संख्या 16 से 19 के ऊपर बने लगेज कैरियर में बेल्ट के सहारे लटका रहा था। इमरजेंसी खिडकी के सहारे रेलवे पुलिस अंदर घुसी। एफएसएल की टीम भी बोगी में कई जगहों पर नमूना लिया। मृतक मैरून रंग की टी-शर्ट और काले रंग की जिंस पैंट पहन रखी थी।

जीआरपी थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि मृतक की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच है। उसके पास से कोई पहचान पत्र, मोबाइल या अन्य सामान बरामद नहीं हुआ। नंगे पांव होना भी कई सवाल पैदा कर रहे। ट्रेन के साथ दानापुर पहुंचे अटेंडेंट आकाश और नीतीश कुमार ने बताया कि महिला बोगी इलाहाबाद के बाद पूरी तरह खाली हो गयी थी।

अंदर से बंद था महिला बोगी का गेट

रेल डीएसपी कंचन राज ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह जानकारी सामने आई है कि इलाहाबाद से ट्रेन खुलने के बाद संबंधित महिला बोगी में कोई यात्री सवार नहीं हुआ था। महिला बोगी का गेट अंदर से बंद था। शव करीब 8 से 10 घंटे पुराना प्रतीत हो रहा है। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है।

तेलंगाना की महिला की हत्या का आरोपित दानापुर से गिरफ्तार

इधर रेल पुलिस की सतर्कता से तेलंगाना की महिला हत्या के आरोपित को दानापुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया। आरोपित औरंगजेब उर्फ आलम (28) पूर्वी चंपारण के रामगढ़वा थाने के पंचबिड़िया गांव का रहने वाला है। 29 मई को तेलंगाना पुलिस की टीम दानापुर पहुंची, जिसके बाद आरोपित को अग्रेतर कार्रवाई के लिए उसे सौंप दिया गया।

28 मई दानापुर रेलवे पुलिस को सूचना मिली कि गाड़ी संख्या 12791 सिकंदराबाद दानापुर एक्सप्रेस के सामान्य कोच से एक महिला की हत्या का आरोपित दानापुर आने वाला है। इसके बाद रेलवे टीम ने बोगी की घेराबंदी कर आरोपित को दबोच लिया।

रेल थाना अपर प्रभारी विमल कुमार ने बातया कि तेलंगाना छेवेली जिला रंगारेड्डी की रहने वाली एरुकाली माइसम्मा, पति गोपाल की हत्या कर दी गई थी। जिसमें औरंगजेब उर्फ आलम आरोपित है। उस पर जमीन के रुपये नहीं देने पर महिला को गला काटकर हत्या करने का आरोप है। उसके दानापुर आने की सूचना तेलंगाना पुलिस से मिली । इसके बाद घेराबंदी कर उसे दानापुर रेलेव स्टेशन से दबोच लिया गया। कागजी कार्रवाई के बाद तेलंगाना पुलिस आरोपित को लेकर वापस लौट गई।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।