Hindi NewsBihar Newsman beaten to death in begusarai after children fight
बिहार में बच्चों के बीच झगड़े का खूनी अंजाम, 25 साल के युवक को पीट-पीट कर मार डाला

बिहार में बच्चों के बीच झगड़े का खूनी अंजाम, 25 साल के युवक को पीट-पीट कर मार डाला

संक्षेप:

घटना के संबंध में बताया जाता है कि रणवीर कुमार व उसके पड़ोसी नरेश यादव के बच्चों के बीच विवाद हुआ था। विवाद धीरे-धीरे बढ़ते हुए बड़ों के बीच मारपीट की घटना के रूप में तब्दील हो गई।

Dec 04, 2025 12:04 pm ISTNishant Nandan हिन्दुस्तान, एक संवाददाता, बलिया, बेगूसराय
share Share
Follow Us on

बिहार के बेगूसराय में बलिया थाना क्षेत्र के नूरजमापुर वार्ड-छह में मंगलवार की रात दो पक्षों के बीच लाठी-डंडे से हुई जमकर मारपीट की घटना में एक पक्ष के लोगों ने एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। यह सनसनीखेज मामला बुधवार को प्रकाश में आया है। सूचना मिलते ही प्रशिक्षु आईपीएस सह डीएसपी साक्षी कुमारी, थानाध्यक्ष विकास कुमार राय पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये बेगूसराय भेज दिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

साथ ही मामले के संबंध में मृतक के परिजनों से पूछताछ भी की। मृतक की पहचान नूरजमापुर गांव निवासी नाथो यादव के 25 वर्षीय पुत्र रणवीर कुमार के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि रणवीर कुमार व उसके पड़ोसी नरेश यादव के बच्चों के बीच विवाद हुआ था। विवाद धीरे-धीरे बढ़ते हुए बड़ों के बीच मारपीट की घटना के रूप में तब्दील हो गई। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि नरेश यादव व उसके परिवार के लोगों द्वारा रणवीर यादव की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी।

पुलिस के द्वारा घटना स्थल की जांच एफएसएल टीम से भी कराई गयी है। बताया जाता है कि रणवीर यादव का विवाह वर्ष 2021 में मधेपुरा में शिव कुमार यादव की पुत्री आरती कुमारी के साथ हुई थी। उसकी एक दो वर्षीय पुत्री लक्ष्मी कुमारी भी है। दो भाइयों में बड़ा रणवीर स्थानीय बाजार में मोटिया मजदूरी का काम कर अपने परिवार का भरण पोषण किया करता था। इस घटना के बाद मृतक के माता-पिता सहित पत्नी का रो रोकर बुरा हाल है।

थानाध्यक्ष विकास कुमार राय ने बताया कि बुधवार की सुबह पुलिस को घटना की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। जबकि घटना में संलिप्त दोषियों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी शुरू कर दी गयी है।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।