बिहार में युवक की पीट-पीट कर हत्या के बाद बवाल, शव रख सड़क पर प्रदर्शन; वार्ड सदस्य मिनती देवी पर आरोप

हिन्दुस्तान टीम, जहानाबाद
Follow us on Google News
share

फेकू मांझी को इलाज के मखदुमपुर रेफरल अस्पताल लाया गया थ। जहाँ प्राथमिक उपचार किया गया। लेकिन बुधवार की सुबह फेकू मांझी ने दम तोड़ दिया। जिसके बाद परिजनों ने बराबर रोड पर शव को रखकर करीब 3 घंटे तक प्रदर्शन किया।

jahanabad news

बिहार में विवाद के बाद एक महिला की पीट-पीट कर हत्या कर दिए जाने का मामला सामने आया है। जहानाबाद जिले के मखदुमपुर प्रखंड अंतर्गत डकरा पंचायत के अलबेला नगर की इस घटना के बाद लोगों ने प्रदर्शन भी किया। युवक की पीट-पीट कर हत्या का आरोप वार्ड सदस्य मिनती देवी पर लगा है। लोगों ने जानकारी देते हुए बताया कि 2 दिन पहले मांझी टोला में फेकू मांझी का विवाद वार्ड सदस्य मिनती देवी के परिवार से हो गया। देखते ही देखते मामला मारपीट में बदल गया। जिसमे फेकू मांझी को बुरी तरह पीटा गया जिसमे वे बुरी तरह घायल हो गए।

फेकू मांझी को इलाज के मखदुमपुर रेफरल अस्पताल लाया गया थ। जहाँ प्राथमिक उपचार किया गया। लेकिन बुधवार की सुबह फेकू मांझी ने दम तोड़ दिया। जिसके बाद परिजनों ने बराबर रोड पर शव को रखकर करीब 3 घंटे तक प्रदर्शन किया। सूचना पाकर बराबर थाना प्रभारी राज कुमार राय ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली।

पढ़ें: जान से मारने की दी धमकी, गोपाल मंडल पर केस; बोले MLA- मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता

थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना मिली है लेकिन इस मामले अब तक कोई आवेदन नहीं दिया गया है। कोशिश है शव को पहले पोस्टमार्टम कराया जाए और उसके बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा। इधर स्थानीय मुखिया जितेंद्र कुमार उर्फ पप्पू मुखिया भी मौके पर पहुंचे। पप्पू मुखिया ने वार्ड सदस्य पर हत्या करने का आरोप लगाया है।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsबिहार में युवक की पीट-पीट कर हत्या, सड़क पर प्रदर्शन; वार्ड सदस्य पर आरोप