Hindi NewsBihar Newsman beaten to dead by iron rod in broad day light bhagalpur bihar
बिहार में रॉड से पीट-पीट कर सरेआम युवक की हत्या, तमाशा देखते रहे लोग

बिहार में रॉड से पीट-पीट कर सरेआम युवक की हत्या, तमाशा देखते रहे लोग

संक्षेप:

मामले में छेड़खानी से जुड़ी चर्चा भी की जा रही है। कुछ लोगों द्वारा बताया जा रहा है कि आरोपी को मृतक किसी बात को लेकर चिढ़ाता था। इस बात से गुस्सा होकर उसकी हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलने पर सिटी एसपी शुभांक मिश्रा और सिटी डीएसपी अजय कुमार चौधरी ने घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया।

Dec 07, 2025 09:40 am ISTNishant Nandan हिन्दुस्तान, कार्यालय संवददाता, भागलपुर
share Share
Follow Us on

बिहार के भागलपुर जिले में एक युवक की सड़क पर सरेआम हत्या की गई। युवक को लोहे की रॉड से इतना मारा गया कि उसकी जान चली गई। विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के साहेबगंज चौक चर्च रोड के पास लोहे के रॉड से पीट-पीटकर पड़ोसी ने ही कंपनी यादव के पुत्र कुंदन कुमार उर्फ बुच्चो यादव (28 वर्ष) की हत्या कर दी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कुंदन शनिवार को दिन के 11.50 बजे घर से चौक के लिए निकला था। तभी पड़ोस में रहने वाले शंकर महतो ने घर से कुछ ही दूर रॉड से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। कुंदन के सिर पर लोहे के रॉड से हमला किया गया। इससे उसके सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोट लगी और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। घटनास्थल के पास मोहल्ले की महिलाओं की कमेटी की मीटिंग चल रही थी।

घटना के वक्त भीड़ मौके पर जमा हो गई पर तमाशबीन बनी रही। घटना से चौक पर अफरातफरी मच गई। दुकानदार दुकान बंदकर भाग गए। डीएसपी अजय कुमार चौधरी ने कहा कि साहेबगंज में युवक की पीटकर हत्या कर दी गई है। एफएसएल की टीम ने जांच की है। मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। कई प्रत्यक्षदर्शी के बयान लिए गए हैं।

साहेबगंज में युवक की हत्या में बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। जिसमें मारपीट की घटना हुई थी। घटना की चश्मदीद मृतक कुंदन की भाभी ने बताया की सुबह 11.50 में उनका देवर घर से निकला था। चौक पर पहुंचने से पहले उसपर हमला हुआ। मामले में छेड़खानी से जुड़ी चर्चा भी की जा रही है। कुछ लोगों द्वारा बताया जा रहा है कि आरोपी को मृतक किसी बात को लेकर चिढ़ाता था।

इस बात से गुस्सा होकर उसकी हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलने पर सिटी एसपी शुभांक मिश्रा और सिटी डीएसपी अजय कुमार चौधरी ने घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। फोरेंसिक की टीम ने घटनास्थल से कई साक्ष्य एकत्रित किए हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि हत्या के कारणों का पता चल सके।

खून का फव्वारा देख सहम गए थे लोग

आरोपी रड से जब मार रहा था तो वह जोर-जोर से चिल्ला रहा था। एक से दो बार रड से वार करने के बाद खून का फव्वारा निकलने लगा था। पुलिस के पहुंचने के बाद भी सड़क पर एक ही जगह पर काफी खून गिरा हुआ था। खून का फव्वारा देख स्थानीय लोग सहम गए थे। लेकिन किसी ने भी घटनास्थल पर पहुंच कर उसे बचाने का प्रयास नहीं किया। अधिकांश लोग दुकान, घर और सड़क पर ही खड़े होकर तमाशबीन बने थे।

लोगों की भीड़ से लग गया था जाम

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई थी। काफी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा होने के बाद जाम की स्थिति हो गयी थी। हालांकि स्थानीय थाना की पुलिस पहुंच कर लोगों को सड़क से हटाया। इसके बाद गाड़ियां निकल पाईं। लोगों की भीड़ घटनास्थल पर पहुंचने के लिए बेताब दिख रही थी।

ये भी पढ़ें:कनपटी पर गन सटा कहा- फार्म हाउस मेरे नाम करो; लॉरेंस बिश्नोई गैंग का तांडव
Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।