Hindi NewsBihar Newsman abused youth beat him and took name of bihar deputy cm Samrat Choudhary video viral patna kankarbagh
सम्राट चौधरी के यहां रहता है.., गाली और पिटाई; पटना में युवक से ज्यादती का वीडियो वायरल

सम्राट चौधरी के यहां रहता है.., गाली और पिटाई; पटना में युवक से ज्यादती का वीडियो वायरल

संक्षेप:

युवक की पिटाई कर रहा शख्स कहता है, कहां रहता है रे.., पीड़ित युवक कहता है रिंग रोड। इसपर गाली दे रहा शख्स कहता है सम्राट चौधरी के यहां रहता है रे,,,रोता हुआ शख्स गिड़गिड़ा कर कहता है नहीं-नहीं। इसपर रौब झाड़ कर आरोपी शख्स फिर गाली देकर कहता है कि हम तो वैसे ही बीजेपी एंटी हैं।

Jan 04, 2026 02:09 pm ISTNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

पटना में एक युवक से ज्यादती का वीडियो वायरल हो रहा है। युवक को थप्पड़ मारे जाते हैं और इतना नहीं उसे भद्दी-भद्दी गालियां भी दी जा रही हैं। वायरल वीडियो में युवक को प्रताड़ित कर रहा शख्स बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट का भी नाम लेता है और गाली देता है। सोशल मीडिया पर इस वायरल हो रहे वीडियो को लेकर कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कहा जा रहा है कि यह वीडियो पटना के कंकड़बाग इलाके का है। वीडियो कंकड़बाग के किसी मॉल का बताया जा रहा है। हालांकि, लाइव हिन्दुस्तान इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। पुलिस की भी नजर इस वीडियो पर पड़ी है औऱ पुलिस भी वीडियो की जांच-पड़ताल कर रही है। वीडियो में दिख रहा है कि एक जगह पर कुछ लोग बैठेे हैं। कहा जा रहा है कि इनमें से कुछ लोग पुलिसवाले भी हैं।

ये भी पढ़ें:गोलियों की बौछार से दहला बिहार, सीतामढ़ी में घर के पास युवक को भून डाला

इस दौरान एक शख्स एक युवक को गाली देता है और उसे थप्पड़ मारता है। मीडिया रिपोर्ट में आशंका जताई जा रही है कि जो शख्स युवक को मार रहा है और उसे गाली दे रहा है वो भी एक पुलिसवाला है। हालांकि, इस बात की कोई पुष्टि अभी नहीं हुई है।

युवक की पिटाई कर रहा शख्स कहता है, कहां रहता है रे.., पीड़ित युवक कहता है रिंग रोड। इसपर गाली दे रहा शख्स कहता है सम्राट चौधरी के यहां रहता है रे,,,रोता हुआ शख्स गिड़गिड़ा कर कहता है नहीं-नहीं। इसपर रौब झाड़ कर आरोपी शख्स कहता है कि हम तो वैसे ही बीजेपी एंटी हैं। वो युवक को लगातार भद्दी-भद्दी गालियां भी देता है।

युवक की पिटाई कर रहा शख्स कहता है, कहां रहता है रे.., पीड़ित युवक कहता है रिंग रोड। इसपर गाली दे रहा शख्स कहता है सम्राट चौधरी के यहां रहता है रे,,,रोता हुआ शख्स गिड़गिड़ा कर कहता है नहीं-नहीं। इसपर रौब झाड़ कर आरोपी शख्स फिर गाली देकर कहता है कि हम तो वैसे ही बीजेपी एंटी हैं। वो युवक को लगातार भद्दी-भद्दी गालियां भी देता है।

इसके बाद यह शख्स एक कटर से युवक की अंगुली कांटने की कोशिश करता है। इस दौरान वहां मौजूद दूसरा शख्स उसे रोकता है औऱ कहता है कि लाइफ खराब हो जाएगा इसका। वो युवक को हर्जाना भरने के लिए कहता है जिसपर पीड़ित युवक कहता है कि हां, इसका हम भर देंगे। पर 10 गुना नहीं दे पाएंगे। दूसरा शख्स कहता है कि 10 गुना ही तुम भरेगा। इसके लिए तू भरेगा। नहीं तो तेरा वीडियो बन गया है। बहरहाल अब 54 सेकेंड के इस वीडियो की जांच-पड़ताल चल रही है।

ये भी पढ़ें:पिटाई कर कपड़े उतरवाए, लड़के से अप्राकृतिक सेक्स की कोशिश; पटना में हैवानियत
Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।