फेसबुक, इंस्टा पर ऐक्टिव थी ममता, दिलफेंक गायक से कनेक्शन; मुजफ्फरपुर के 4 लाशों की साइड स्टोरी
डीएसपी विनीता सिन्हा ने कहा है कि ममता के सोशल मीडिया अकाउंट को खंगाला जा रहा है। उसके संपर्क में रहने वाले काफी लोगों से पूछताछ की गई है। कई टीम अलग-अलग स्तरों पर जांच कर रही है।

बिहार के मुजफ्फरपुर में अहियापुर थाना क्षेत्र के चंदवारा पुल के नीचे बूढ़ी गंडक नदी में ममता कुमारी और उसके तीन मासूम बच्चों के शव मिलने के मामले की जांच जारी है। पुलिस ममता के सोशल मीडिया अकाउंट को खंगाल रही है। जांच में पता चला है कि वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय थी। व्हाट्सएप, फेसबुक व इंस्टाग्राम के माध्यम से वह कई लोगों से जुड़ी थी। पुलिस उसके संपर्क में रहने वाले संदिग्धों को चिह्नित कर रही है जिसमें एक दिलफेंक गायक भी का नाम भी शामिल है।
मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी ने हिरासत में लिए गए औराई के युवक सहित आधा दर्जन संदिग्धों से पूछताछ की है। हालांकि अभी कोई मजबूत सुराग हाथ नहीं लगा है। गुरुवार को एक साथ चार लाशें नदी में मिलने के बाद हड़कंप मच गया। पुलिस अब इस बात की तहकीकात कर रही है कि 10 जनवरी को घर से निकलने से पहले व बाद में सोशल मीडिया के माध्यम से महिला सबसे ज्यादा देर तक किसके संपर्क में थी। हालांकि, पुलिस अब तक किसी ठोस नतीजे तक नहीं पहुंची है।

गुरुवार को महिला और बच्चों का शव पीले कपड़े में बंधा मिला था। इसे पंडाल बांधने वाला कपड़ा बताया जा रहा है। पुलिस यह पता लगा रही है कि ममता या उसके पति का कोई मित्र पंडाल व्यवसाय से तो नहीं जुड़ा है। इस दिशा में अभी पुलिस की जांच की जा रही है।
मायके वालों से पुलिस ने की पूछताछ, पति को छोड़ा
महिला के मायके वालों को पूछताछ के लिए अहियापुर थाने पर लाया गया था। पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। नदी में मिले चारों के शवों की स्थिति व वहां पर मिले साक्ष्यों के आधार पर भी पुलिस घटना के संबंध में जांच कर रही है। अहियापुर थानाध्यक्ष रोहन कुमार ने बताया कि अब तक घटना के मास्टरमाइंड तक पुलिस नहीं पहुंच पाई है। महिला के पति कृष्णमोहन को पूछताछ के बाद छोड़ा दिया गया है, ताकि वह अपनी पत्नी व बच्चों के दाह संस्कार में शामिल हो सके।
डीएसपी क्या बोलीं?
ममता के सोशल मीडिया अकाउंट को खंगाला जा रहा है। उसके संपर्क में रहने वाले काफी लोगों से पूछताछ की गई है। कई टीम अलग-अलग स्तरों पर जांच कर रही है। अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। मामले में सिंगर की संलिप्तता सामने नहीं आई है। जांच की जा रही है। -विनीता सिन्हा, एसडीपीओ नगर-दो
एक मोबाइल नंबर अररिया के गायक का, दूसरा औराई के युवक का
पुलिस के अनुसार, ममता के पति कृष्णमोहन ने जिन दो मोबाइल नंबरों की जानकारी दी है उसमें से एक अररिया के गायक का है। वह दिलफेंक आशिक है। हर रात वह अलग-अलग मोबाइल नंबरों पर कॉल करता है। जिस नंबर पर महिला मिल जाती है, उससे वह बात करने लगता है। पुलिस की अब तक की जांच में उसकी संलिप्तता सामने नहीं आई है। उसका लोकेशन गुजरात में मिला है। वहीं, दूसरा नंबर औराई के एक युवक का बताया जा रहा है। पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है। उसे गुप्त स्थल पर रखकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने सिपाहपुर और जीरोमाइल से कई अन्य संदिग्धों को पकड़ा है।
बखरी में मकान मालिक से पूछताछ
शुक्रवार को एसआईटी सिपाहपुर बखरी स्थित ममता के किराए के घर पहुंची। यहां मकान मालिक नग नारायण सिंह और आसपास के लोगों से ममता और उसके पति के संबंध में जानकारी इकट्ठा की गई। इसके अलावा मोहल्ला और चंदवारा घाट जाने वाले के रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला। हालांकि, घटना के संबंध में कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका। पुलिस की पूछताछ में मकान मालिक ने बताया कि बीते एक नवंबर से वे उनके मकान में किराए पर रह रहे थे। किराए पर दो कमरे लिया था। कृष्ण मोहन के अलावा पत्नी ममता, तीन बच्चे, एक बुजुर्ग मां, तीन भांजी और एक भांजा रह रहे थे। 12 जनवरी को कृष्ण मोहन ने कमरा खाली कर दिया था।
लेखक के बारे में
Sudhir Kumarटीवी, प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में लगभग 18 साल का अनुभव रखने वाले सुधीर कुमार लाइव हिन्दुस्तान में अगस्त 2021 से बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर/को-ऑर्डिनेटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में हिन्दुस्तान दैनिक से इंटर्न के रूप में करियर की शुरुआत की। सुधीर ने लंबे समय तक ईटीवी/न्यूज18 में रिपोर्टर के रूप में बिहार और झारखंड में काम किया। दोनों राज्यों की राजनीति के साथ क्राइम, भूगोल और कल्चर की समझ रखते हैं। झारखंड में नक्सली वारदातों की कवरेज के साथ बिहार के चर्चित बालिकागृह कांड की पहली टीवी रिपोर्टिग कर गुनाहगारों का चेहरा उजागर किया। सुधीर ने स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के मुद्दों को कवर किया है और ह्यूमैन रिलेशन्स पर भी लिखते हैं। साइंस बैकग्राउंड के विद्यार्थी सुधीर कुमार ने इंदिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा किया है। डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में खास रूचि रखते।
और पढ़ें