गोपालगंज में सम्राट की पुलिस का बड़ा ऐक्शन, 50 हजार के इनामी आकाश को खदेड़ कर गोली मारी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

पूर्व मुखिया की गोली मारकर हत्या समेत रंगदारी, लूट, किडनैपिंग के कई कांड उसके खिलाफ दर्ज हैं। एसटीएफ उसकी तलाश कर रही थी। शनिवार को पुलिस ने मुठभेड़ में उसके दोनों पैरों में गोली मार दी।

Police Encounter: बिहार के गोपालगंज में पुलिस ने ऑपरेशन लंगड़ा के तहत 50 हजार के इनामी कुख्यात अपराधी का हाफ एनकाउंटर कर दिया। अपराधी की पहचान आकाश कुमार के रूप में की गई है जो थावे थाना इलाके के बरइहाता गांव का रहने वाला था। घटना नगर थाना क्षेत्र के बंजारी बाइपास की है। आकाश के दोनों पैरों में गोली लगी है। सदर अस्पताल में भारी सुरक्षा के बीच उसका इलाज कराया जा रहा है। एक पूर्व मुखिया की गोली मारकर हत्या समेत रंगदारी, लूट, किडनैपिंग के कई कांड उसके खिलाफ दर्ज हैं। एसटीएफ उसकी तलाश कर रही थी। पांच सालों से पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई चल रही थी।

गोपालगंज एसपी विनय तिवारी से मिली जानकारी के अनुसार हथियार बरामदगी के लिए चल रही कार्रवाई के दौरान आकाश ने पुलिस वालों पर गोली चला दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने फायरिंग की जिसमें वह घायल हो गया। पुलिस उससे पूछताछ की तैयारी कर रही है ताकि उसकी क्रिमिनल हिस्ट्री का उद्भेदन किया जा सके। आकाश के साथी अपराधियों की पहचान करके उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

शुक्रवार की देर रात गोपालगंज पुलिस की मदद से एसटीएफ ने आकाश को गिरफ्तार किया। एसपी विनय तिवारी से मिली जानकारी के मुताबिक आकाश की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया था। पांच साल पुराने मुखिया हत्याकांड समेत कई वारदातों में उसकी तलाश की जा रही थी। उसने स्टील कारोबारी मृत्युंजय कुमार से रंगदारी मांगी थी और नहीं देने पर 60 दिनों में हत्या कर देने की धमकी दी थी। आकाश पर लूट, हत्या, रंगदारी के कई कांड दर्ज हैं।

गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में पता चला कि उसने बंजारी बाईपास के पास एक गुप्त स्थान पर हथियार छिपाकर रखा है। आर्म्स की बरामदगी के लिए पुलिस उसे उक्त स्थान पर लेकर गई थी। आकाश ने चालाकी दिखाते हुए छिपे हथियार से गोली चला दी। सतर्कता से पुलिस वाले बाल-बाल बच गए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ फायरिंग की। दो गोलियां आकाश के पैरों में लग गईं।

बताया जारहा है कि आकाश बहुत शातिर है। वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो जाता था। उसकी गिरफ्तारी के लिए 50 हजार रुपए का इनाम भी रखा था। आकाश पर एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पुलिस को अपराध के खिलाफ कार्रवाई के लिए खुुली छूट दे रखा है। सीएम ने कांड के 48 घंटों में अपराधियों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया है। उसका परिणाम पूरे राज्य में दिख रहा है। लगातार बदमाशों का एनकाउंटर किया जा रहा है।

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar

टीवी, प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में लगभग 18 साल का अनुभव रखने वाले सुधीर कुमार लाइव हिन्दुस्तान में अगस्त 2021 से बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर/को-ऑर्डिनेटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में हिन्दुस्तान दैनिक से इंटर्न के रूप में करियर की शुरुआत की। सुधीर ने लंबे समय तक ईटीवी/न्यूज18 में रिपोर्टर के रूप में बिहार और झारखंड में काम किया। दोनों राज्यों की राजनीति के साथ क्राइम, भूगोल और कल्चर की समझ रखते हैं। झारखंड में नक्सली वारदातों की कवरेज के साथ बिहार के चर्चित बालिकागृह कांड की पहली टीवी रिपोर्टिग कर गुनाहगारों का चेहरा उजागर किया। सुधीर ने स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के मुद्दों को कवर किया है और ह्यूमैन रिलेशन्स पर भी लिखते हैं। साइंस बैकग्राउंड के विद्यार्थी सुधीर कुमार ने इंदिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा किया है। डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में खास रूचि रखते।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।