सासाराम में डिज्नीलैंड मेले में हादसे पर चीखपुकार, चकरी झूले से गिरकर 10 साल का बच्चा समेत 6 जख्मी
मेले में लगे चकरी झूले का गेट अचानक खुल जाने से उस पर सवार कई युवक नीचे गिर पड़े। हादसे में 10 साल के बच्चा समेत कम से कम छह युवक घायल हो गए। इनमें एक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

बिहार के सासाराम में पायलट बाबा आश्रम के समीप चल रहे लंदन थीम नाम से चल रहे डिज्नीलैंड मेला में शुक्रवार की देर शाम बड़ा हादसा हो गया। मेले में लगे चकरी झूले का गेट अचानक खुल जाने से उस पर सवार कई युवक नीचे गिर पड़े। हादसे में 10 साल के बच्चा समेत करीब आधा दर्जन युवक घायल हो गए, जिनमें एक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
गंभीर रूप से घायल युवक की पहचान शिवसागर थाना क्षेत्र के सेनुआर गांव निवासी राकेश बिंद के पुत्र धीरज कुमार, श्वेताव सिंह पति पंकज सिंह, सीमा सिंह के रूप में हुई है। हादसे के बाद मेले में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों और मेले में मौजूद कर्मियों की मदद से सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
धीरज कुमार का इलाज फिलहाल सदर अस्पताल में चल रहा है, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसकी हालत पर नजर रखी जा रही है। वहीं अन्य घायलों को शहर के विभिन्न निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में चकरी का गेट खुल जाने के कारण यह हादसा हुआ है। झूले पर सवार लोग अचानक नीचे गिर पड़े, जिससे वे घायल हो गए।
हादसे के बाद मेले की सुरक्षा व्यवस्था और झूलों की तकनीकी जांच को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मेले में लगे सभी झूलों की सुरक्षा जांच कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Sudhir Kumarटीवी, प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में लगभग 18 साल का अनुभव रखने वाले सुधीर कुमार लाइव हिन्दुस्तान में अगस्त 2021 से बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर/को-ऑर्डिनेटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में हिन्दुस्तान दैनिक से इंटर्न के रूप में करियर की शुरुआत की। सुधीर ने लंबे समय तक ईटीवी/न्यूज18 में रिपोर्टर के रूप में बिहार और झारखंड में काम किया। दोनों राज्यों की राजनीति के साथ क्राइम, भूगोल और कल्चर की समझ रखते हैं। झारखंड में नक्सली वारदातों की कवरेज के साथ बिहार के चर्चित बालिकागृह कांड की पहली टीवी रिपोर्टिग कर गुनाहगारों का चेहरा उजागर किया। सुधीर ने स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के मुद्दों को कवर किया है और ह्यूमैन रिलेशन्स पर भी लिखते हैं। साइंस बैकग्राउंड के विद्यार्थी सुधीर कुमार ने इंदिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा किया है। डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में खास रूचि रखते।
और पढ़ें

