मैं उसके राज जानती हूं.., जान मारने की धमकी मिल रही; यूपी की युवती का पटना के कोचिंग संचालक पर आरोप; पहुंची थाने

हिन्दुस्तान, वरीय संवाददाता, पटना
Follow us on Google News
share

उत्तर प्रदेश की रहने वाली एक युवती ने पटना के एक कोचिंग संचालक पर संगीन इल्जाम लगाए हैं। यह युवती अपनी जान बचाने की गुहार लगाने थाने में पहुंची थी और वहां उसने यह भी कहा कि वो कोचिंग संचालक के कई राज जानती है। 

Representative image
यूपी की युवती ने पटना के कोचिंग संचालक पर संगीन इल्जाम लगाए हैंं। (सांकेतिक तस्वीर)

मैं उसके कई राज जानती हूं…इसलिए मुझे जान से मारने की धमकी मिल रही है। यह कहना है कि उत्तर प्रदेश की रहने वाली एक युवती का जो अपनी जान बचाने की गुहार लेकर पटना के पीरबहोर थाने में पहुंची थी। पटना के ही एक कोचिंग संचालक से जान की सुरक्षा को लेकर उत्तर प्रदेश की एक युवती थाने पहुंची। उसने पीरबहोर थाने में लिखित शिकायत दी है। इसमें पटना के एक कोचिंग संचालक पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। युवती ने लिखा है कि वह कोचिंग संचालक के कई राज जानती है। इस कारण उसे जान से मारने की धमकी मिल रही है। अब उसने सुरक्षा की गुहार पुलिस से लगाई है।

बताया जा रहा है कि पुलिस इस लड़की की तलाश कर रही थी लेकिन इसी बीच युवती रविवार की देर रात थाने पहुंच गई और वहां उसने पुलिस को आपबीती बताई। पीरबहोर थानाध्यक्ष राज कुमार सिंह ने बताया कि युवती का बयान लिया जा रहा है। धमकी मिलने की बात दो वर्ष पुरानी बताई जा रही है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

पीरबहोर थाना में शनिवार की शाम एक व्यक्ति ने आवेदन दिया था। बाद में जब पुलिस ने आवेदन को पढ़ा तो पता चला कि मामला एक कोचिंग संचालक और युवती से जुड़ा है। पटना के एक जाने-माने कोचिंग संचालक से जुड़ा मामला होने के कारण रविवार को पुलिस तुरंत हरकत में आई। युवती ने आवेदन में लिखा है कि वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। वह वर्ष 2016 में पढ़ने के लिए पटना आई थी। वह कोचिंग संचालक से पढ़ती थी। तभी से वह उनसे जुड़े कई राज जानती है। इसकी वजह से उसे दिसंबर 2017 से परेशान किया जा रहा है।

युवती का आरोप है कि कोचिंग संचालक ने उसे फोन कर निजी जानकारी किसी को बताने से मना किया था। ऐसा करने पर उसे जान से मरवाने की धमकी दी गई। बाद में पुलिस ने युवती से संपर्क करने की कोशिश की। लेकिन उसका मोबाइल नंबर बंद आ रहा था। आवेदन में युवती ने अस्थायी पता पटना का गांधी चौक का दिया है, पर वह भी पूरा नहीं था। लिहाजा पुलिस युवती की तलाश कर रही थी। इसी बीच युवती रविवार देर रात पीरबहोर थाना पहुंच अपनी बात पुलिस को बताई। इसके बाद अब पुलिस इस पूरे मामले की गहरी तफ्तीश में जुट गई है।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsमैं राज जानती हूं.., जान मारने की धमकी मिली; यूपी की युवती पटना के थाने पहुंची