Hindi NewsBihar NewsMahua assembly seat tej pratap yadav rjd candidate mukesh roushan bihar chunav
बिहार चुनाव: महुआ में तेजप्रताप और RJD के मुकेश रौशन के बीच सीधी टक्कर, 54.88% हुआ मतदान

बिहार चुनाव: महुआ में तेजप्रताप और RJD के मुकेश रौशन के बीच सीधी टक्कर, 54.88% हुआ मतदान

संक्षेप: महुआ सीट की विभिन्न पोलिंग बूथों पर मतदान संपन्न हो गया है। यहां भी वोटरों का जोश हाई नजर आया है। सुबह से ही लोग अपना मत डालने के लिए पोलिंग बूथों पर खड़े नजर आए। चुनाव के दौरान यहां सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए।

Thu, 6 Nov 2025 12:23 PMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, वैशाली
share Share
Follow Us on

बिहार चुनाव में पहले चरण की वोटिंग खत्म हो गई है। राज्य की कई विधानसभा सीटें हॉट सीट मानी जा रही हैं। इनमें से एक है वैशाली जिले की महुआ विधानसभा सीट। महुआ विधानसभा सीट से लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव इस बार मैदान में है। तेजप्रताप यादव की सीधी टक्कर राष्ट्रीय जनता दल के प्रत्याशी और यहां से मौजूदा विधायक मुकेश रौशन से है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

महुआ सीट की विभिन्न पोलिंग बूथों पर सुबह से ही मतदान हुआ। यहां भी वोटरों का जोश हाई नजर आया है। सुबह से ही लोग अपना मत डालने के लिए पोलिंग बूथों पर खड़े नजर आए। चुनाव के दौरान यहां सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैंं। महुआ विधानसभा सीट पर 54.88 फीसदी वोटिंग हुई। इस बार हसनपुर से अलग महुआ सीट से चुनाव लड़ रहे तेजप्रताप यादव कह चुके हैं कि चुनाव परिणाम चाहे जो हों, वह न तो पिता की पार्टी में लौटेंगे और न ही किसी अन्य दल में शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें:पटना में महिलाओं को वोट डालने से रोका, यहां बैलेट पेपर से मतदान की शिकायत
Bihar chunav, बिहार चुनाव 2025 की ताज़ा ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें।

वोटिंग से पहले उन्होंने महुआ में अपनी जीत का पूरा विश्वास जताते हुए कहा था कि यहां उनका ‘‘कोई मुकाबला नहीं’’ है। तेजप्रताप ने मेडिकल कॉलेज की स्थापना को अपनी उपलब्धि बताते हुए वादा किया थ कि क्षेत्र में एक ‘‘अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम’’ बनवाया जाएगा, जिसमें भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच भी आयोजित कराया जाएगा।

राजद ने महुआ सीट से मौजूदा विधायक एवं तेजस्वी के करीबी माने जाने वाले मुकेश रौशन को उम्मीदवार बनाया है। 2015 में तेज प्रताप यादव पहली बार महुआ सीट से चुनाव लड़कर विधायक बने थे। लेकिन 2020 के विधानसभा चुनाव में तेज प्रताप यादव सीट बदल कर हसनपुर (समस्तीपुर) चले गए और वहां से विधायक बने। लेकिन इस बार पार्टी से बेदखल किए जाने के बाद तेजप्रताप यादव ने अपनी पार्टी जनशक्ति जनता दल बना महुआ से ताल ठोक दी है। इस सीट पर एनडीए की तरफ से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने संजय कुमार सिंह भी चुनावी मैदान में हैं।

ये भी पढ़ें:बिहार चुनाव में गड़बड़ी की शिकायत कहां करें, साढ़े चार लाख जवान हैं तैनात
Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।