पटना में महाशिवरात्रि की धूम, नीतीश ने की भोले बाबा की आरती; देखें PHOTOS

Feb 16, 2026 09:45 am ISTJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share

पटना में महाशिवरात्रि के मौके पर जगह-जगह शोभायात्रा निकाली गई। रविवार को शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ रही। नीतीश कुमार ने खाजपुरा में भगवान शिव की आरती कर आयोजन का उद्घाटन किया।

पटना में महाशिवरात्रि की धूम, नीतीश ने की भोले बाबा की आरती; देखें PHOTOS

बिहार की राजधानी पटना में रविवार को महाशिवरात्रि की धूम रही। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खाजपुरा, नेहरू मार्ग स्थित शिव मंदिर के निकट महाशिवरात्रि शोभायात्रा के अभिनंदन महोत्सव में शामिल हुए। इस दौरान सीएम ने भगवान भोलेनाथ, मां पार्वती एवं उनकी सवारी भगवान नंदी की आरती कर पूरे बिहार में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

Patna, Feb 15 (ANI): Bihar Chief Minister Nitish Kumar performs arti during Shri Shri Mahashivratri Mahotsav Shobha Yatra Abhinandan ceremony on the occasion of Maha Shivratri, in Patna on Sunday. Union Minister Rajiv Ranjan Singh (Lalan Singh) also present. (ANI Photo)

महाशिवरात्रि महोत्सव के अवसर पर आयोजकों ने मुख्यमंत्री को अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिह्न भेंटकर उनका अभिनंदन किया। शोभायात्रा में निकली भगवान भोलेनाथ की टोली का भव्य आरती और पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। इस मौके पर केंद्रीय पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, सिक्किम के पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद समेत कई विधायक और नेता मौजूद रहे।

Patna, Bihar, India -Feb .15, 2026: Artists performing during holy procession of Mahashivratri Mahotsav at Khajpura in Patna, Bihar, India, Sunday,15, 2026.(Photo by Santosh Kumar/ Hindustan Times) Patna, Bihar, India -Feb .15, 2026: Artists performing during holy procession of Mahashivratri Mahotsav at Khajpura in Patna, Bihar, India, Sunday,15, 2026.(Photo by Santosh Kumar/ Hindustan Times)

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बांकीपुर से विधायक नितिन नवीन ने भी पटना में महाशिवरात्रि आयोजन में शिरकत की। वे खाजपुरा स्थित शिव मंदिर पहुंचे और भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की। शाम में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान भी खाजपुरा पहुंचे और महोत्सव में शामिल हुए।

Patna, Bihar, India -Feb .15, 2026: BJP national president Nitin Nabin with Bihar Deputy Chief Minister Samrat Choudhary distributing prizes to artists during Mahashivratri Mahotsav at Khajpura in Patna, Bihar, India, Sunday,15, 2026.(Photo by Santosh Kumar/ Hindustan Times) Patna, Bihar, India -Feb .15, 2026: Union Minister and Lok Janshakti Party (Ramvilas) president Chirag Paswan during holy procession of Mahashivratri Mahotsav at Khajpura in Patna, Bihar, India, Sunday,15, 2026.(Photo by Santosh Kumar/ Hindustan Times)

वहीं, पटना समेत बिहार के कई शहरों में रविवार को महाशिवरात्रि के मौके पर भोलेनाथ की बारात और झांकी निकाली गई। इस मौके पर लोगों ने तरह-तरह के वेशभूषा धारण की।

Patna, Bihar, India -Feb .15, 2026: Devotees taking out holy procession during Mahashivratri Mahotsav at Khajpura in Patna, Bihar, India, Sunday,15, 2026.(Photo by Santosh Kumar/ Hindustan Times)

राजधानी के अधिकतर शिवालयों में सुबह से शाम तक भक्तों की भीड़ नजर आई। भीड़ के मद्देनजर सभी मंदिरों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। पुलिस के बड़े अधिकारी खुद सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करते हुए नजर आए।

Patna, Feb 15 (ANI): Devotees throng at Khajpura Shiva Temple offer prayers to the Shivling on the occasion of Maha Shivratri, in Patna on Sunday. (ANI Photo)
Patna, Bihar, India -Feb .15, 2026: Devotees taking out holy procession during Mahashivratri Mahotsav at Khajpura in Patna, Bihar, India, Sunday,15, 2026.(Photo by Santosh Kumar/ Hindustan Times)
Jayesh Jetawat

लेखक के बारे में

Jayesh Jetawat

जयेश जेतावत एक अनुभवी, जुझारू एवं निष्पक्ष पत्रकार हैं। बीते 10 सालों से स्थानीय मुद्दों को कवर कर रहे हैं। राजनीतिक, सामाजिक और आपराधिक घटनाओं की रिपोर्टिंग एवं संपादन में महारत हासिल है। बिहार में पर्यटन एवं इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी गहरी पकड़ रखते हैं। तकनीकी रूप से निपुण जयेश, तथ्यों की बारीकी से जांच कर समयसीमा के भीतर पाठकों तक सटीक खबरें एवं शोध-परक विश्लेषण पहुंचाते हैं। जनसरोकार के मुद्दे उठाना, पेशेवर नैतिकता का पालन करना, समाज एवं मानव कल्याण के प्रति जिम्मेदारी, इन्हें और भी योग्य बनाती है। भाषा पर इनकी अच्छी पकड़ है। जटिल मुद्दों को पाठकों एवं दर्शकों तक आसान शब्दों में पहुंचाना इनकी खूबी है।

जयेश जेतावत मूलरूप से मेवाड़ क्षेत्र (राजस्थान) के रहने वाले हैं। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इसके बाद ईटीवी भारत में बतौर प्रशिक्षु समाचार संपादक के रूप में काम शुरू किया। फिर इंडिया न्यूज के डिजिटल सेक्शन में विभिन्न बीट कवर की। इसके बाद, वे2न्यूज में बतौर टीम लीडर तीन राज्यों की कमान संभाली। साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े, तब से यहां बिहार की खबरों को कवर कर रहे हैं। जयेश ने टाइम्स ऑफ इंडिया, लाइव इंडिया न्यूज चैनल और सी-वोटर रिसर्च एजेंसी में इंटर्नशिप भी की। पटना से प्रकाशित मैगजीन राइजिंग मगध में समसामयिक विषयों पर इनके लेख छपते रहे हैं। समाचार लेखन के अलावा जयेश की साहित्यिक पठन एवं लेखन में रुचि है, सामाजिक मुद्दों पर कई लघु कथाएं लिख चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।