Hindi NewsBihar NewsMahagathbandhan ticket selling Group Giriraj Singh attacks Tejashwi CM face said PM Modi will wash them out
महागठबंधन टिकट बेचवा गिरोह, मोदी हवा कर देंगे; तेजस्वी के CM फेस बनते गिरिराज सिंह बरसे

महागठबंधन टिकट बेचवा गिरोह, मोदी हवा कर देंगे; तेजस्वी के CM फेस बनते गिरिराज सिंह बरसे

संक्षेप:

Bihar Chunav: गिरिराज सिंह ने कहा है कि महागठबंधन टिकट बेचवा और वोटकटवा दलों का गिरोह है।

Thu, 23 Oct 2025 02:07 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, बेगूसराय
share Share
Follow Us on

Bihar Election: विधानसभा चुनाव को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी अपना धुआंधार मिशन बिहार शुक्रवार को कर्पूरी की धरती समस्तीपुर से शुरू करने जा रहे हैं। इधर महागठबंधन ने तेजस्वी यादव को आगामी चुनाव के लिए सीएम फेस घोषित कर दिया। इस पर केंद्रीय मंत्री, बेगूसराय सांसद और कट्टर हिंदुवादी नेता गिरिराज सिंह ने महागठबंधन पर हमला किया है। कहा है कि यह वोट कटवा और टिकट बेचवा पार्टियों का गिरोह है। मोदी जी के प्रचार अभियान के आगे सब हवा हो जाएंगे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

गिरिराज सिंह ने कहा कि समस्तीपुर और बेगूसराय में मोदी जी को सुनने के लिए लाखों की संख्या में लाखों लोग आ रहे हैं। इन रैलियों में एनडीए की ऐतिहासिक जीत और महागठबंधन की करारी हार की नींव रखेंगे। एनडीए इस बार बहुमत के सारे रिकॉर्ड तोड़ देगा। मोदी जी के सामने कोई विपक्षी नहीं टिकेगा।

ये भी पढ़ें:तेजस्वी यादव बने सीएम फेस, मुकेश सहनी डिप्टी; गहलोत बोले- अब NDA बताए अपना नेता
बिहार चुनाव 2025 की ताज़ा ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें।

इधर महागठबंधन में गुरुवार को राजद नेता तेजस्वी यादव को औपरारिक तौर पर सीएम पद का उम्मीदवार घोषित कर दिया। कांग्रेस के पर्यवेक्षक और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने संयुक्त प्रेस वार्ता में इसका ऐलान किया। इसके साथ ही वीआईपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी को डिप्टी सीएम का चेहरा घोषित किया गया। एनडीए के दल इसे छोटी पार्टियों के आगे कांग्रेस का सरेंडर बता रहे हैं। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने एक बार तेजस्वी को सीएम चेहरा बताया तो बिहार में प्रदेश अध्यक्ष और प्रभारी दोनों बदल दिया। नए प्रभारी अल्लावरू ने कभी भी तेजस्वी सीएम फेस पर मुहर नहीं लगाई। शायद इसी वजह से यह बताने के लिए राजस्थान के गहलोत को बिहार आना पड़ा।

ये भी पढ़ें:'वोट चोरी' के बाद ‘सम्मान चोरी’, तेजस्वी के फोटो पर पर सियासी किचकिच

बिहार में दो चरणों में विधानसभा के चुनाव हो रहे हैं। पहले चरण में 6 नवम्बर को 121 सीटों पर वोटिंग होगी। दूसरे चरण में 11 नवम्बर को मतदान होगा। इस चुनाव में पांच दलों वाले एनडीए और सात दलों वाले महागठबंधन के बीच सीधी टक्कर है।

ये भी पढ़ें:मुकेश सहनी की पहली जीत, डिप्टी सीएम चेहरा घोषित; गहलोत ने किया ऐलान
Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar
टीवी मीडिया और डिजिटल जर्नलिज्म में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। क्राइम, पॉलिटिक्स, सामाजिक और प्रशासनिक मामलों की समझ रखते हैं। फिलहाल लाइव हिन्दु्स्तान में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर बिहार के लिए काम करते हैं। इससे पहले ईटीवी न्यूज/News18 में बिहार और झारखंड की पत्रकारिता कर चुके हैं। इंदिरा गांधी नेशनल ओेपन यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में पीजी किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।