Hindi NewsBihar Newsmahadalit girl gang raped in bihar muzaffarpur while returning from chhath ghat
छठ घाट से लौट रही 15 साल की महादलित लड़की से गैंगरेप, प्रोटेक्शन गैंग की करतूत; इलाके में तनाव

छठ घाट से लौट रही 15 साल की महादलित लड़की से गैंगरेप, प्रोटेक्शन गैंग की करतूत; इलाके में तनाव

संक्षेप:

किशोरी थाने में है, पुलिस उसका मेडिकल कराने की तैयारी कर रही है। किशोरी ने पुलिस को बताया है कि वह छठ के मौके पर अपने रिश्तेदार के घर आश्रमघाट गई थी। रात में छठ घाट से लौट रही थी तभी रुद्रा और उसके साथियों ने उसे पीछे से पकड़ लिया।

Tue, 28 Oct 2025 01:27 PMNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक लड़की से गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया है। सिकंदरपुर ओपी इलाके की एक महादलित परिवार की किशोरी (15) को सोमवार रात उठाकर चार दबंग युवकों ने गैंगरेप किया। मुंह खोलने पर किशोरी को परिवार समेत हत्या की धमकी दी। आरोपित युवक प्रोटेक्शन गैंग से जुड़े बताए जा रहे है।आश्रमघाट पर नदी किनारे निर्माणाधीन मकान में युवती के साथ दरिंदगी की गई है। किशोरी ने सिकंदरपुर थाने में रुद्रा और भिंडा समेत चार युवकों पर आरोप लगाते हुए बयान दर्ज कराई है। शिकायत के बाद टाउन एसडीपीओ वन सुरेश कुमार मौके पर जांच के लिए पहुंचे। फॉरेनसिक टीम बुलाई गई है, जो घटनास्थल पर निर्माणाधीन मकान से नमूना एकत्रित कर रही है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

किशोरी थाने में है, पुलिस उसका मेडिकल कराने की तैयारी कर रही है। किशोरी ने पुलिस को बताया है कि वह छठ के मौके पर अपने रिश्तेदार के घर आश्रमघाट गई थी। रात में छठ घाट से लौट रही थी तभी रुद्रा और उसके साथियों ने उसे पीछे से पकड़ लिया। उठाकर एक निर्माणाधीन मकान में ले गए और उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। एसडीपीओ टाउन वन ने घटना की पुष्टि की है। बताया की आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। घटनास्थल पर जांच कराई जा रही है।

ये भी पढ़ें:छह साल की बच्ची को गोद में उठा ले गया, युवक ने कमरे में किया रेप; बिहार में कांड

बताया गया कि आरोपित रुद्रा के खिलाफ पूर्व से कई केस दर्ज है। वह प्रोटेक्शन गैंग चलाता है। अकसर मारपीट करता है। जिसके कारण डर से उसके खिलाफ खुलकर लोग सामने नहीं आ रहे है, लेकिन अंदर ही अंदर घटना को लेकर इलाके में तनाव है। स्थिति विस्फोटक बनी हुई है।

ये भी पढ़ें:LIVE: बिहार के नालंदा में छठ घाट पर डूबे 5 लोग, 3 की मिली लाश; कोसी में तीन डूबे
Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।