Hindi NewsBihar Newsmafia cell seized sand between bihar election now action taken
बिहार चुनाव के बीच माफियाओं ने चोरी कर बेच डाले करोड़ों रुपये के जब्त बालू, मचा हड़कंप

बिहार चुनाव के बीच माफियाओं ने चोरी कर बेच डाले करोड़ों रुपये के जब्त बालू, मचा हड़कंप

संक्षेप:

खान एवं भूतत्व विभाग ने जिला खनन पदाधिकारियों को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिये हैं। जून-जुलाई में ईओयू और स्थानीय पुलिस ने भोजपुर के कोईलवर, पटना में सोन नदी के किनारे व सारण में बालू घाटों के आसपास छापेमारी की थी। इस छापेमारी में दर्जनों जगह पर बालू के बड़े-बड़े भंडार मिले।

Nov 25, 2025 07:10 am ISTNishant Nandan हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share Share
Follow Us on

बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले पटना सहित कई जिलों में अवैध बालू की जब्ती का अभियान चला था। आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) के सहयोग से इस अभियान के दौरान अवैध रूप से भंडारित करोड़ों रुपये की बालू जब्त हुई थी। अब जानकारी मिली है कि चुनाव के बीच माफियाओं ने कई जगह जब्त बालू चोरी कर बेच डाला है। इनकी कीमत करोड़ों रुपये में है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मामला संज्ञान में आने पर खान एवं भूतत्व विभाग ने जिला खनन पदाधिकारियों को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिये हैं। जून-जुलाई में ईओयू और स्थानीय पुलिस ने भोजपुर के कोईलवर, पटना में सोन नदी के किनारे व सारण में बालू घाटों के आसपास छापेमारी की थी। इस छापेमारी में दर्जनों जगह पर बालू के बड़े-बड़े भंडार मिले। सिर्फ पटना जिले के चार थाना इलाके बिहटा, रानीतालाब, बिक्रम और मनेर में लगभग 12 करोड़ रुपये मूल्य का अवैध बालू भंडार मिला था।

बिहटा के पांडेयचक और केलहनपुर में 2.13 करोड़ के 1.95 लाख सीएफटी, जबकि बिंदौल एवं घोड़ाटॉप में 1.45 करोड़ के 1.32 सीएफटी (घनमीटर) से अधिक बालू की जब्ती हुई थी। रानीतालाब के धाना और काब इलाके में 2.28 करोड़ का 2.10 लाख सीएफटी, मठियाटोला, लहलादपुर, बुद्धु छपरा, जितन छपरा, जनपारा, बराह इलाके में 1.68 करोड़ के 1.53 लाख सीएफटी बालू बरामद हुआ।

भंडारित बालू के जमीन मालिकों को चिह्नित किया जाएगा

अवैध बालू की जब्ती के बाद बालू माफियाओं को चिह्नित करने का अभियान चलाया गया। इसके तहत भंडारित बालू के जमीन मालिक की पहचान की कार्रवाई की जानी थी। माफियाओं की गिरफ्तारी के भी निर्देश दिये गए थे, लेकिन चुनाव के चलते इस दिशा में कार्रवाई आगे नहीं बढ़ सकी। ऐसे में अब अभियान तेज होने की उम्मीद है। साथ ही दोषी पुलिसकर्मियों पर भी गाज गिर सकती है।

बालू की मापी कर मांगी गयी रिपोर्ट

विभाग ने जिला खनन पदाधिकारियों से जब्त बालू की मापी कर रिपोर्ट तलब की है। इसको लेकर खान निरीक्षकों की टीम गठित कर जांच कराई जाएगी। साथ ही दोषियों को चिह्नित कर उन पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई होगी। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक पटना, भोजपुर, सारण, जमुई सहित कई इलाकों में जब्त बालू के माप में भारी कमी की जानकारी मिली है।

ये भी पढ़ें:बीजेपी विधायक प्रेम कुमार होंगे बिहार विधानसभा के स्पीकर, 1 दिसंबर से सत्र
Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।