स्वामी विवेकानंद के बताये गये रास्तों पर चलें युवा
मधुबनी , एक प्रतिनिधि
स्थानीय जे एम डी पी एल महिला महाविद्यालय में स्वामी विवेकानंद जयन्ती समारोह पूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉ उदय नारायण तिवारी ,प्रोफेसर ब्रजकुशोर भंडारी,डॉ विनय कुमार दास द्वारा दीप प्रज्वलन से किया गया। तत्पश्चात स्वामी जी की प्रतिमा पर छात्राओं ,शिक्षकों,और कर्मियों द्वारा मालार्पण किया गया।
डॉ निवेदिता कुमारी नें कहा कि अध्यात्म के सतत प्रयास से छात्रों को सहज ही सफलता मिल सकती है।जीवन मे अध्यात्म को अपनाना चाहिए। प्रोफेसर ब्रज किशोर भंडारी ने कहा कि नारी की शिक्षा ,गरीबी दूर करना स्वामी जी का सपना था जो आज साकार होता दिख रहा है। प्रधानाचार्य डॉ उदय नारायण तिवारी ने कहा स्वामी जी के सपनों को साकार करना युवा पीढ़ी का दायित्व है। छात्रा रश्मि झा ने कहा कि स्वामी जी का दर्शन छात्रों के लिए प्रेरणा स्रोत है। छात्रा सपना, प्रियंका कुमारी, कुसुम, लाडली कुमारी झा, दिव्या, जयंती कुमारी झा, शिवानी कुमारी ने भी संबोधित किया। समारोह में प्रोफेसर शुभ कुमार साहू, डॉलाल बाबू साह, प्रोफेसर इश्तियाक अहमद, डॉ अजय कुमार मिश्रा, डॉ अमर कुमार,डॉ भारत भूषण राय,डॉ विनय कुमार दास,डॉ काशी नाथ चौधरी नें भी अपने विचार रखे। यह कार्यक्रम महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा आयोजित था। कार्यक्रम का संचालन डॉ अरिन्दम कुमार ने किया।इस अवसर पर कुमारी स्वाति श्रीवास्तव, पिंकी कुमारी, प्रियंका कुमारी,कुमारी दिव्या, सरवरी बेगम, नेहा परवीन, डॉ निभा झा, प्रो रेखा सिंह,देवी लाल साह आदि थे।