घटना के 40 घंटे बाद पहुंची एफएसएल टीम, नहीं मिला कोई सैंपल

Jan 15, 2026 11:22 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मधुबनी
share Share
Follow Us on

झंझारपुर के भैरव स्थान थाना क्षेत्र में युवक की मारपीट के बाद मौत का मामला सामने आया है। एफएसएल टीम ने 40 घंटे बाद घटनास्थल का मुआयना किया, लेकिन कोई सैंपल नहीं मिल सका। मृतक का परिवार न्याय और मुआवजे की मांग कर रहा है, जिससे गांव में तनाव की स्थिति है।

घटना के 40 घंटे बाद पहुंची एफएसएल टीम, नहीं मिला कोई सैंपल

झंझारपुर। भैरव स्थान थाना क्षेत्र के पट्टी टोल चौक पर हुई मारपीट के बाद युवक की मौत के मामले में एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम घटना के लगभग 40 घंटे बाद जांच के लिए पहुंची, लेकिन मौके से कोई भी सैंपल बरामद नहीं हो सका। सैंपल के अभाव में एफएसएल टीम को बिना किसी ठोस साक्ष्य के लौटना पड़ा। घटना 13 जनवरी की संध्या करीब 7:10 बजे के बाद हुई थी, जबकि एफएसएल की टीम 15 जनवरी को दोपहर के समय पट्टी टोल चौक पहुंची। टीम ने घटनास्थल और आसपास के इलाके का मुआयना किया, लेकिन जांच के लिए उपयोगी कोई साक्ष्य नहीं मिल पाया।

भैरव स्थान थानाध्यक्ष सतेंद्र कुमार तिवारी ने पुष्टि करते हुए बताया कि चौक से एफएसएल टीम को सैंपल के लिए कुछ भी नहीं मिल सका। उन्होंने कहा कि आवेदन के आलोक में पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है। इधर, पोस्टमार्टम के बाद मृतक मोहम्मद कैयूम का शव परिजनों ने दफनाने के बजाय बर्फ से भरे एक बड़े ताबूत में सुरक्षित रखा है। परिजनों का कहना है कि जब तक उन्हें न्याय, मुआवजा और मृतक के अनाथ बच्चों की परवरिश को लेकर ठोस आश्वासन नहीं मिलता, तब तक दफन नहीं किया जाएगा। शव के दफन में देरी के कारण गांव और मोहल्ले में तनाव की स्थिति बनी हुई है, वहीं पुलिस प्रशासन भी सतर्क है। थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि हत्या के मामलों में मुआवजे का कोई सीधा प्रावधान नहीं है, हालांकि मामले की विधिसम्मत जांच की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsMadhubani NewsYouth Murder Case FSL Team Fails to Collect Evidence Family Demands Justice
;;;