Hindi NewsBihar NewsMadhubani NewsYouth Festival in Mithila Participants Dazzle with Art and Performances
‘कइसे खेले जइबू सावन में कजरिया, बदरियां घिरी आई ननदी’ पर झूमे दर्शक
संक्षेप:
मधुबनी में मिथिला चित्रकला संस्थान में युवा उत्सव आयोजित किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने शानदार प्रस्तुतियाँ दीं। दर्शकों ने ‘कइसे खेले जइबू सावन में कजरिया’ पर झूमते हुए आनंद लिया। समूह नृत्य, लोकगीत, कविता लेखन और चित्रकला में प्रतिभागियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी कला का प्रदर्शन किया।
Nov 30, 2025 08:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मधुबनी
मधुबनी, नगर संवाददाता। मिथिला चित्रकला संस्थान में युवा उत्सव पर प्रतिभागियों ने खूब धमाल मचाया। एक से बढ़कर एक मनमोहन प्रस्तुतियों से दर्शकों को दिल जीत लिया। खासकर ‘कइसे खेले जइबू सावन में कजरिया, बदरियां घिरी आई ननदी’ पर दर्शक को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम के दौरान समूह गायन (संगत कलाकार सहित), समूह लोकनृत्य (संगत कलाकार सहित), एकांकी, शास्त्रीय नृत्य (कत्थक, ओडिसी, भरत नाट्यम, मणिपुरी तथा कुच्चीपुड़ी), राष्ट्रीय गायन ‘एकल प्रस्तुति’ (संगत कलाकार सहित), शास्त्रीय वादन ‘एकल प्रस्तुति’ (सितार, गिटार, तबला, बांसुरी, वीणा, मृदंग), हारमोनियम वादन (सुगम), वक्तृता ‘एकल प्रस्तुति’ (हिन्दी या अंग्रेजी) के अंतर्गत प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है। इसमें सफल प्रतिभागियों के चयन के लिए चयन समिति बनाई गई है। जिला स्तरीय युवा महोत्सव के परिणाम में समूह नृत्य में साक्षी एवं समूह पहला, सुगंधा एवं समूह दूसरा एवं शांभवी एवं समूह तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं समूह लोकगीत रूपांजलि एवं समूह पहला, दिव्या एवं समूह दूसरा एवं प्रतिभा एवं समूह तीसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि कविता लेखन में शुभम राज पहला, चांदनी खातून दूसरा और आनंद शंकर तीसरे स्थान पर रहे। कहानी लेखन में आकर्षिका पहला, साधना सान्याल दूसरा और मनीषा कुमारी तीसरे स्थान पर रहीं। चित्रकला में विद्या मंडल पहला, श्वेता कुमारी दूसरा और सुनयना ठाकुर तीसरे स्थान पर रहीं।
प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें 
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




