युवा भारत कार्यक्रम का हुआ समापन
मधुबनी में पांच दिवसीय जिला युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का समापन हुआ। मुख्य अतिथि ट्रैफिक डीएसपी सुजीत कुमार ने युवाओं को नई संस्कृति और अनुभवों से जोड़ने की बात कही। समाजसेवी प्रशांत राय ने प्रतिभागियों से मिथिला की कला और संस्कृति को साझा करने का आग्रह किया।

मधुबनी,विधि संवाददाता। शहर के होटल में आयोजित पांच दिवसीय जिला युवा आदान प्रदान कार्यक्रम का शुक्रवार को समापन हुआ। मौके पर मुख्य अतिथि ट्रैफिक डीएसपी सुजीत कुमार ने गया जिले से आए प्रतिभागियों को प्रेरित करते हुए कहा कि आदान-प्रदान कार्यक्रम युवाओं को नई संस्कृति, विचार और अनुभवों से जोड़ते हैं। समाजसेवी प्रशांत राय ने कहा कि गया से आए युवा मिथिला की कला, संस्कृति एवं परंपरा से जो सीख लेकर जा रहे हैं उसे अपने जिले के लोगों के बीच साझा करेंगे तभी कार्यक्रम की सार्थकता सिद्ध होगी। मौके पर शुभम कुमार, एसबीआई शाखा प्रबंधक कमल देव यादव,कुंदन सिंह,सक्सेना सिंह एवं सचिन सिंह आदि मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


