ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मधुबनी बेलौती नदी में डूबने से युवक की मौत

बेलौती नदी में डूबने से युवक की मौत

इंडो—नेपाल बॉर्डर पर बेलौती नदी में डूबने से एक 45 वर्षीय युवक की मौत हो गई। उसकी पहचान हरलाखी गांव के नरेश साह के रूप में की गई है। एएसआई शिवजी सिंह ने मृतक के भाई मनोज साह का बयान भी दर्ज किया है।...



बेलौती नदी में डूबने से युवक की मौत
हिन्दुस्तान टीम,मधुबनीThu, 01 Oct 2020 10:33 PM
ऐप पर पढ़ें

इंडो—नेपाल बॉर्डर पर बेलौती नदी में डूबने से एक 45 वर्षीय युवक की मौत हो गई। उसकी पहचान हरलाखी गांव के नरेश साह के रूप में की गई है। एएसआई शिवजी सिंह ने मृतक के भाई मनोज साह का बयान भी दर्ज किया है। मृतक की पत्नी बेचनी देवी का रो रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष प्रेमलाल पासवान ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि पारिवारिक लाभ देने के लिए प्रक्रिया की जा रही है।

भुतही बलान में डूबने से मौत :

मधेपुर। थाने के चुन्नी गांव में भुतही बलान नदी की बाढ़ में डूबने से 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृत युवक जीबछ मंडल का पुत्र रमण जी मंडल बताया गया है। जानकारी के अनुसार, रमण मंडल दोपहर बघार फसल देखने जा रहा था। वह फिसलकर गहरे पानी में चला गया। बाद में लोगों द्वारा जानकारी देने के बाद परिजन खोजबीन शुरू की। उसके बाद पानी से युवक को निकालकर मधेपुर अस्पताल पर लाया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की पुष्टि मधेपुर थाने के एसआई सत्येन्द्र कुमार ने की है। एसआई ने बताया कि इस संबंध में मृत युवक के चाचा मुनेश्वर मंडल ने थाने में यूडी केस दर्ज कराया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया गया है। इस घटना के बाद मृत युवक के पिता माता आशा देवी सहित परिजनों का रो-रो कर हाल बेहाल है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें