बाइक व पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार
हरलाखी में बासोपट्टी थाना की पुलिस ने बभनदेई पुल के पास एक युवक को अपाची बाइक और पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया। युवक की पहचान ललित कुमार मंडल के रूप में हुई है। पुलिस ने युवक को संदिग्ध अवस्था में देखा और तलाशी के दौरान पिस्टल बरामद की। युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हरलाखी। बासोपट्टी थाना की पुलिस ने बुधवार की रात गस्ती के दौरान बभनदेई पुल के पास एक युवक को अपाची बाइक और पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान खिरहर थाना क्षेत्र के बालाराही गांव निवासी कुशेश्वर मंडल के पुत्र ललित कुमार मंडल के रूप में बताए गए हैं। जानकारी के अनुसार एसआई मुन्ना कुमार पुलिस बल के साथ रात्रि गस्ती कर रहे थे। इसी दौरान बभनदेई पुल के पास एक युवक बाइक के साथ संदिग्ध रूप से खड़ा दिखाई दिया। पुलिस को देखते ही युवक घबराने लगा, जिससे पुलिस को शक हुआ। इसके बाद पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली।
तलाशी के दौरान युवक के पास से एक पिस्टल बरामद की गई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया और उसकी अपाची बाइक को भी जब्त कर लिया। गिरफ्तार युवक से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवक हथियार लेकर किस उद्देश्य से वहां खड़ा था। प्रभारी थानाध्यक्ष प्रिया कुमारी ने बताया कि गिरफ्तार युवक को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले में अनुसंधान चल रही है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


