छह साल के बच्चे के साथ अप्राकृतिक यौनाचार, आरोपी गिरफ्तार

Jan 31, 2026 11:17 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मधुबनी
share Share
Follow Us on

बिस्फी थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने छह साल के बच्चे के साथ अप्राकृतिक यौनाचार किया। आरोपित हुक्म ठाकुर (24) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। बच्चे की मां की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया।

छह साल के बच्चे के साथ अप्राकृतिक यौनाचार, आरोपी गिरफ्तार

बिस्फी, निज प्रतिनिधि। बिस्फी थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने छह साल के बच्चे के साथ अप्राकृतिक यौनाचार की घटना को अंजाम दिया है। बच्चे के साथ यौनाचार करने के आरोपित हुक्म ठाकुर (24) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले को लेकर नाबालिग लड़के की मां के आवेदन पर बिस्फी थाना में केस दर्ज किया गया है। दर्ज एफआईआर में बताया गया है कि आरोपित हुक्म ठाकुर नाबालिग लड़के को बहला फुसलाकर सुनसान जगह पर खड़ी एक गाड़ी के अन्दर ले गया। वहां बच्चे के साथ अप्राकृतिक यौन शोषण किया। पीड़ित लड़के की मेडिकल जांच कराई गई है।

बच्चे की उम्र इतनी कम है कि उसकी आवाज भी साफ-साफ नहीं निकल रही थी। सूचना के बाद स्थानीय थानाध्यक्ष अविनाश कुमार मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। घटना को लेकर एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची और जांच की। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपित हुक्म ठाकुर को नानी के घर मधुबनी कोतवाली चौक से गिरफ्तार कर लिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsMadhubani NewsYouth Arrested for Unnatural Sexual Offense Against 6-Year-Old in Bisfi
;;;