सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराने का वीडियो वायरल, युवक गिरफ्तार
By Newswrap
हिन्दुस्तान, मधुबनीझंझारपुर में एक युवक को सोशल मीडिया पर हथियार का प्रदर्शन करने के लिए गिरफ्तार किया गया है। वायरल वीडियो में युवक पिस्टल लहराते हुए दिखाई दे रहा था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इन्द्रजीत कुमार सिंह को गिरफ्तार किया। इस मामले में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

झंझारपुर, निज संवाददाता। सोशल मीडिया पर हथियार का प्रदर्शन करना एक युवक को भारी पड़ गया। इंस्टाग्राम पर पिस्टल लहराते हुए फोटो और वीडियो वायरल होने के बाद भैरवस्थान थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। हालांकि, पुलिस को अब तक वायरल वीडियो में दिख रहा आर्म्स (हथियार) बरामद करने में सफलता नहीं मिली है। थानाध्यक्ष सत्येन्द्र तिवारी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से सोशल साइट पर एक युवक का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था, जिसमें वह खुलेआम पिस्टल लहराता हुआ दिख रहा था।
पुलिस की कार्रवाई
मामला संज्ञान में आते ही पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान और स्थानीय स्तर पर जांच पड़ताल शुरू की। जांच के दौरान वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान सुनिश्चित की गई। पहचान होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्त को दबोच लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान भैरवस्थान थाना क्षेत्र के काको गांव निवासी रामबहादुर सिंह के 19 वर्षीय पुत्र इन्द्रजीत कुमार सिंह के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष सत्येंद्र तिवारी ने बताया कि इस मामले में भैरवस्थान थाना काण्ड संख्या-91/26, दिनांक-07/06/26, धारा-30 आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।पुलिस का सख्त संदेश
पुलिस प्रशासन ने इस कार्रवाई के माध्यम से सोशल मीडिया पर रील या वीडियो बनाने के चक्कर में हथियारों का प्रदर्शन करने वाले युवाओं को सख्त संदेश दिया है। थानाध्यक्ष ने कहा कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने या सोशल मीडिया पर भय का माहौल पैदा करने वाले किसी भी शरारती तत्व को बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार युवक से पूछताछ कर हथियार की बरामदगी के लिए छापेमारी कर रही है。सामान्य प्रश्न
✦इस युवक को किस कारण से गिरफ्तार किया गया?−
इस युवक को सोशल मीडिया पर हथियार का प्रदर्शन करने के कारण गिरफ्तार किया गया।
✦गिरफ्तार युवक की पहचान क्या है?+
✦पुलिस ने इस मामले में क्या कार्रवाई की है?+
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


