युवा

Newswrap हिन्दुस्तान, मधुबनी
share

फ्लायर: युवायुवायुवायुवायुवायुवायुवायुवायुवायुवायुवायुवायुवायुवायुवायुवायुवायुवायुवायुवायुवायुवायुवायुवायुवायुवायुवायुवायुवायुवायुवायुवायुवायुवायुवायु

युवा

23 जून से इंटर व 26 से 9वीं-10वीं की होगी त्रैमासिक परीक्षा बिहार बोर्ड ने जारी किया परीक्षा कार्यक्रम, दो पालियों में होगा परीक्षा का आयोजनइंटर की परीक्षा 30 जून तक, 9वीं-10वीं की परीक्षा 28 जून तक चलेगीस्कूलों को विद्यार्थियों की सूची उपलब्ध कराने का निर्देशमधुबनी, निज संवाददाता। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटरमीडिएट और कक्षा 9वीं-10वीं की त्रैमासिक परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। बोर्ड के अनुसार इंटरमीडिएट की परीक्षा 23 जून से शुरू होकर 30 जून तक चलेगी, जबकि कक्षा 9वीं एवं 10वीं की परीक्षा 26 जून से 28 जून के बीच आयोजित की जाएगी। परीक्षा कार्यक्रम जारी होने के बाद स्कूलों में तैयारी तेज हो गई है।बोर्ड

ने सभी स्कूलों और जिला शिक्षा पदाधिकारियों को समय पर आवश्यक तैयारी पूरी करने का निर्देश दिया है। साथ ही स्कूलवार और संकायवार नामांकित विद्यार्थियों की सूची उपलब्ध कराने को कहा गया है। बोर्ड के अनुसार इंटरमीडिएट की परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक संचालित की जाएगी। वहीं 9वीं और 10वीं की परीक्षा भी दो पालियों में ली जाएगी।परीक्षा का जारी किया गया शिड्यूलजारी कार्यक्रम के अनुसार 9वीं-10वीं की त्रैमासिक परीक्षा में 26 जून को मातृ भाषा और द्वितीय भारतीय भाषा, 27 जून को विज्ञान, संगीत एवं सामाजिक विज्ञान तथा 28 जून को गृह विज्ञान और अंग्रेजी विषय की परीक्षा होगी। वहीं इंटर त्रैमासिक परीक्षा में 23 जून को फिजिक्स, एंटरप्रेन्योरशिप, फिलॉसफी, केमिस्ट्री, एकाउंटेंसी एवं राजनीति विज्ञान की परीक्षा आयोजित होगी। 24 जून को गणित, बायोलॉजी, बिजनेस स्टडीज और जियोग्राफी की परीक्षा ली जाएगी। वहीं 26 जून को भाषा एवं भाषा अनिवार्य विषय, जबकि 27 जून को एग्रीकल्चर, इकोनॉमिक्स, हिस्ट्री, होम साइंस, सोशियोलॉजी और म्यूजिक विषय की परीक्षा होगी। डीईओ अक्षय कुमार पांडेय ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।21 जून को सिपाही भर्ती व नीट परीक्षा का आयोजनमधुबनी। 21 जून को ही एनटीए के द्वारा नीट परीक्षा के लिए तिथि जारी कर दिया गया है। इसी दिन बिहार में सिपाही भत्र्ती की परीक्षा की तिथि भी निर्धारित है। नीट परीक्षा शहर के सभी सरकारी प्लस टू और कॉलेज में होती है। 21 को भी यह परीक्षा इन संस्थानों में ही कराये जाने की संभावना है। वहीं सिपार्ही भर्ती की परीक्षा भी इन संस्थानों में ही पूर्व में होता रहा है। ऐसे में सिपाही भत्र्ती परीक्षा के केंद्र दूरस्थ होने या फिर स्थगन होने की आशंका जतायी जा रही है।शिक्षा मंत्री के अभिनंदन समारोह में जिले के शिक्षकों की होगी भागीदारीमधुबनी, निज संवाददाता। बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ द्वारा 24 मई को पटना के रविन्द्र भवन में शिक्षा विभाग के मंत्री मिथिलेश तिवारी के अभिनंदन समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू होगा, जिसमें जिले से हजारों शिक्षक-शिक्षिकाओं की भागीदारी होगी। इसकी जानकारी देते हुए संघ के जिला महासचिव नवीन कुमार झा ने बताया कि जिले के सभी शिक्षकों से समय पर कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की गई है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर सभी आवश्यक सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की तैयारी पूरी कर ली गई है। बताया कि इस आयोजन के लिए जिले में व्यापक तैयारियां की गयी है। इधर, शिक्षा विभाग मंत्री कोषांग, बिहार सरकार की ओर से जारी पत्र में मंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने की आधिकारिक सहमति दी गई है। विभाग ने आयोजकों से कार्यक्रम की रूपरेखा एवं अन्य आवश्यक जानकारियां समय पूर्व उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है।...........................................................................................मध्याह्न भोजन योजना की रोज बनती है गलत हाजिरी-91 बच्चे स्कूल में है नामांकित ,30-40 बच्चे रहते हैं मौजूद-90 फीसदी बनती है हाजिरी,शिक्षक ने किया पत्राचार-अधिकारियों ने की जांचफोटो:-22 मई मधवापुर 1 मधवापुर के प्राइमरी स्कूल अकरहरघाट के कमरे में एक साथ बैठे चौथी व पांचवीं दोनों कक्षाओं के छात्र।मधवापुर,निज प्रतिनिधि।मध्याह्न भोजन योजना में एक एचएम द्वारा बच्चों की गलत हाजिरी रोज बनाये जाने का मामला सामने आया है। इस अनियमितता की शिकायत वरीय पदाधिकारी से वहां के शिक्षक ने की है। यह मामला मधवापुर प्रखंड क्षेत्र के अकरहरघाट स्थित प्राइमरी स्कूल का है। उस स्कूल के वरीय शिक्षक राम एकवाल महतो ने जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को पत्र लिखकर इस मामले की जांच कराने की मांग की है। शिकायत के मुताबिक उस स्कूल में नामांकित बच्चों की संख्या 91 है। रोजाना 30 से 40 बच्चों की वास्तविक उपस्थिति स्कूल में रहती है। जबकि एमएस एप के जरिये 90 फीसदी से अधिक बच्चों की हाजिरी वहां बनायी जाती है। उपस्थिति से अधिक बच्चों की हाजिरी बनाने का दबाव उनके एचएम उन पर देते हैं। ऐसी गलती नहीं करने पर उनके साथ एचएम गाली गलौज करते हैं। साथ ही वे खुद गलत हाजिरी बनाने लगते हैं। एचएम के इस रवैये से मानसिक तनाव बढ़ने की शिकायत भी आवेदक शिक्षक ने डीपीओ से की है। आरोपित एचएम दिलिप भगत ने आरोप को गलत बताया है। इस संबंध में पूछे जाने पर एमडीएम प्रभारी प्रशांत किशोर ने बताया कि उन्होंने बीईओ के साथ मामले की जांच कर, जिला कार्यालय को रिपोर्ट भेजी है।स्कूल से चावल चोरी करने वाले दो युवक गिरफ्तारफोटो:-22 मई मधवापुर 2 साहरघाट थाना पर गिरफ्तार स्कूल से चावल चोरी के दो नामजद आरोपी।मधवापुर, निज प्रतिनिधि।स्कूल से मध्याह्न भोजन का चावल चोरी करने वाले दो नामजद आरोपियों को साहरघाट पुलिस ने उतरा महादेव मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी उसी गांव के रहने वाले हैं। एक जीबछ खतबे का बेटा राजीव कुमार और दूसरा अवधेश पासवान का बेटा संजय पासवान है। दोनों ने छह मई की रात को मिडिल स्कूल का ताला तोड़ कर चावल भरी बोरी चुरायी थी। एक शादी समारोह की भीड़ के पास बाइक पर चावल ले कर जाने के दौरान, दोनों युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ने की कोशिश की थी। लेकिन, बाइक व चावल छोड़ कर दोनों आरोपी वहां से भाग निकले थे। मामले की सूचना पर डायल 112 की पुलिस ने चावल और बाइक को अपने कब्जे में ले कर साहरघाट थाना के हवाले कर दिया था। एचएम इंदू कुमारी ने ग्रामीणों से इस घटना की जानकारी ले कर, अगले दिन मामले की शिकायत पुलिस से की थी। थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।