तालाब में डूबने से युवक की मौत
Feb 13, 2026 10:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मधुबनी
बिस्फी के कमलाबाड़ी रोड पर एक युवक का शव पोखर से निकाला गया। युवक मो इरशाद आलम, जो गुरूवार से गायब था, की चप्पल पोखर के पास मिली। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद गोताखोरों ने शव निकाला। बिस्फी थानाध्यक्ष ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामले में यूडी केस दर्ज किया गया है।

बिस्फी। बिस्फी थाना क्षेत्र के कमलाबाड़ी रोड के लचका के पास पोखर से एक युवक का शव गुरूवार की शाम निकाला गया। युवक गुरूवार से ही गायब था। मृतक मो इरशाद आलम 35, पिता शफीउर रहमान का पुत्र था।पोखर में उसके उपलाते चप्पल को देख परिजनों को इसकी जानकारी दी गई। इसके बाद शव को स्थानीय गोताखोरों की मदद से निकाला गया। सूचना मिलने पर बिस्फी थानाध्यक्ष मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भिजवाया। मामले को लेकर बड़े भाई मो नूर आलम के आवेदन पर बिस्फी थाने में यूडी केस दर्ज किया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



