ससुराल में युवक की संदिग्ध स्थिति में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
धर्मेंद्र नारायण झा झंझारपुर। झंझारपुर थाना क्षेत्र के ताजपुर वार्ड 17 निवासी किशन ठाकुर (32

धर्मेंद्र नारायण झा झंझारपुर। झंझारपुर थाना क्षेत्र के ताजपुर वार्ड 17 निवासी किशन ठाकुर (32 वर्ष), पिता कपिलेश्वर ठाकुर की बुधवार देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद से ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृतक के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर मारपीट कर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है।जानकारी के अनुसार, किशन ठाकुर बुधवार की सुबह अपने ससुराल चनौरागोठ गया था। शाम को उसकी मृत्यु की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के परिजनों का कहना है कि किशन की हत्या सोची-समझी साजिश के तहत की गई है। घटना की सूचना मिलते ही झंझारपुर थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू कर दी।मामले
की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ सुबोध कुमार सिन्हा ने भी स्वयं घटना स्थल का दौरा किया। उन्होंने वहां मौजूद लोगों और आस-पास के ग्रामीणों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई। पुलिस के अनुसार, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है ताकि मृत्यु के स्पष्ट कारणों का पता चल सके।एसडीपीओ सुबोध कुमार सिन्हा ने बताया कि पुलिस हर पहलू की सूक्ष्मता से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल, पुलिस संदिग्धों से पूछताछ करने और साक्ष्य जुटाने में जुटी है। इस घटना के बाद ताजपुर और चनौरागोठ दोनों गांवों में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है, जिसे देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


