
पुरुषों की तुलना में 18 प्रतिशत से अधिक महिलाओं ने किया मतदान
संक्षेप: मधुबनी जिले में महिलाओं ने पुरुषों की तुलना में 18 प्रतिशत अधिक मतदान किया। लौकहा विधानसभा क्षेत्र में 80.38 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया। जिले में कुल 916979 पुरुष और 10,83,318 महिलाएँ मतदान में शामिल हुईं। यह 2020 के मुकाबले 7.66 प्रतिशत अधिक मतदान है।
मधुबनी, विधि संवाददाता। जिले में पुरुषों की तुलना में 18 प्रतिशत से अधिक महिलाओं ने मतदान किया। सबसे अधिक लौकहा विधानसभा क्षेत्र में 80.38 प्रतिशत महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया जबकि खजौली में 80.4 प्रतिशत महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिला प्रशासन की ओर से जारी आंकड़ा के अनुसार हरलाखी विधानसभा क्षेत्र में 83825 पुरुषों ने मतदान में हिस्सा लिया जबकि 98950 महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। बेनीपट्टी विधानसभा क्षेत्र में 80566 पुरुष मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग किया जबकि 94 हजार 40 महिला मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग किया। खजौली विधानसभा क्षेत्र में 94960 पुरुष मतदाता जबकि 109069 महिला मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

बाबूबरही विधानसभा क्षेत्र में 92876 पुरुष जबकि 1112425 महिला मतदाता ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। बिस्फी विधानसभा क्षेत्र में 98387 पुरुष मतदाता जबकी 108262 महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मधुबनी विधानसभा क्षेत्र में एक लाख 791 पुरुष मतदाता जबकि 109650 महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। राजनगर विधानसभा क्षेत्र में 86367 पुरुष जबकि 103583 महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। झंझारपुर विधानसभा क्षेत्र में 86423 पुरुष जबकि 106157 महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। फुलपरास विधानसभा क्षेत्र में 90889 पुरुष मतदाता जबकि 113399 महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। लौकहा विधानसभा क्षेत्र में 101905 पुरुष मतदाता जबकि 127783 महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिले में कुल 916979 पुरुष मतदाता जबकि 10 लाख 83 हजार 318 महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 31 लाख 23 हजार 747 था। वहीं जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम आनंद शर्मा ने मतदाताओं, निर्वाचन कर्मियों तथा स्वीप टीम को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई दी है। उन्होंने कहा कि “मधुबनी की जनता ने लोकतंत्र के उत्सव को सच्चे अर्थों में जीवंत कर दिया है।” स्वीप कोषांग मतदान दिन तक मुहौला में जाकर लोगों को मतदान देने के लिए प्रेरित कर रहा था। 2020 की तुलना में 7.66 प्रतिशत अधिक हुआ मतदान विधानसभा 2020 2025 हरलाखी 57.12 66.24 बेनीपट्टी 51.85 60.26 खजौली 56.67 60.88 बाबूबरही 60.04 66.72 बिस्फी 54.40 62.89 मधुबनी 53.79 62.09 राजनगर 52.59 60.71 झंझारपुर 56.74 60.21 फुलपरास 56.00 63.78 लौकहा 60.43 68.02

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




