ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मधुबनीफसल देखने गई महिला की नहर में डूबने से मौत

फसल देखने गई महिला की नहर में डूबने से मौत

हरलखी प्रखंड के हिसार गांव में फसल देखने गई एक अधेड़ महिला की नहर में डूबने से मौत हो गई। महिला की पहचान स्थानीय स्व किशुन महतो की 46 वर्षीय पत्नी मुन्नी देवी के रूप में हुई है। ब्स्थानीय लोगों से...

फसल देखने गई महिला की नहर में डूबने से मौत
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,मधुबनीThu, 23 Jul 2020 08:24 PM
ऐप पर पढ़ें

हरलखी प्रखंड के हिसार गांव में फसल देखने गई एक अधेड़ महिला की नहर में डूबने से मौत हो गई। महिला की पहचान स्थानीय स्व किशुन महतो की 46 वर्षीय पत्नी मुन्नी देवी के रूप में हुई है। ब्स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार मृत महिला धान की फसल देखने के लिए खेत के तरफ गई थी। गांव के ही मखनाही पोखर के नजदीक नहर के चलते पानी में गिर गई। जिससे महिला की मौत हो गई। महिला का शव नहर के नजदीक एक खेत में पाया गया है। महिला की मौत से परिजन सहित गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। घटना की सूचना मिलने पर खिरहर थाना के एसआई प्रह्लाद शर्मा अन्य पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। समाचार लिखे जाने तक पुलिस कानूनी प्रक्रिया में जुट चुकि थी। इस बावत थानाध्यक्ष गोपाल कृष्ण ने बताया कि शव के पोस्टमार्टम के लिए प्रक्रिया की जा रही है।

विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े