पति एवं सास पर मारपीट कर प्रताड़ित करने का अरोप, केस
बेनीपट्टी के भटहीसेर गांव की निशा कुमारी ने अपने पति कृष्णानंद झा और सास गम्भीरा देवी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। उन पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और मारपीट करने का आरोप है। शादी के बाद सब कुछ ठीक था, लेकिन बेटी के जन्म के बाद स्थिति बिगड़ गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बेनीपट्टी, निज प्रतिनिधि। भटहीसेर गांव के निशा कुमारी ने अपने पति कृष्णानंद झा एवं सास गम्भीरा देवी पर बेटी जनने के बाद से मारपीट करने, दहेज के रूप में दो लाख रूपये लाने सहित अन्य को लेकर उन्हें तथा उनके बच्ची को प्रताड़ित करने, मारपीट करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। लिखा है कि उनकी शादी हिंदु रीति रिवाज के अनुसार 2023 में संपन्न हुई थी। कुछ दिनों तक सबकुछ ठीक चल रहा था। इसी बीच उन्हें एक बच्ची जन्म ली। बच्ची जन्म लेने के बाद से ये लोग प्रताड़ित करने लगे। उन्होने पति पर नशा करने एवं दूसरे लड़की के साथ अफेयर चलने का भी आरोप लगाई है।
पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



