दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का आरोप

हिन्दुस्तान, मधुबनी
Follow us on Google News
share

मधेपुर थाना क्षेत्र के नवादा पंचायत के चंद्रदीप गांव में एक विवाहिता अंजू कुमारी की दहेज के लिए हत्या का मामला सामने आया है। मृतका के भाई ने पति, सास और ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर अंजू को प्रताड़ित किया गया और हत्या की धमकी दी गई।

दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का आरोप

झंझारपुर /मधेपुर, निज प्रतिनिधि। मधेपुर थाना क्षेत्र के नवादा पंचायत अंतर्गत चंद्रदीप गांव में एक विवाहिता की दहेज के लिए हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में मृतका के भाई ने पति, सास एवं ससुर के विरुद्ध मधेपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

हत्या का मामला

झंझारपुर थाना क्षेत्र के सुखेत गांव निवासी ललन कुमार महतो ने दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि चार वर्ष पूर्व उनकी बहन अंजू कुमारी की शादी चंद्रदीप गांव निवासी शंकर महतो के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति शंकर महतो, ससुर राम बहादुर महतो एवं सास द्वारा पांच लाख रुपये दहेज की मांग की जाती थी। मांग पूरी नहीं होने पर उनकी बहन को लगातार प्रताड़ित किया जाता था।

जानकारी और गिरफ्तारी

आवेदन में आरोप लगाया गया है कि 25 मई की रात उनकी बहन ने किसी अन्य फोन से चोरी-छिपे संपर्क कर बताया था कि पति, सास और ससुर मिलकर उसकी हत्या कर सकते हैं। सूचना मिलने पर वे अगले दिन चंद्रदीप गांव पहुंचे, लेकिन बहन से मिलने नहीं दिया गया। वापस लौटने के बाद उन्हें सूचना मिली कि उनकी बहन की हत्या कर दी गई है। जब वे वहां पहुंचे तो बहन का शव घर में रखा हुआ था। मृतका के भाई ने अपनी 25 वर्षीय बहन की हत्या दहेज के लिए किए जाने का आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की है। थानाध्यक्ष विश्वजीत कुमार ने बताया कि आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है तथा दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मामला कहाँ की घटना है?
यह मामला मधेपुर थाना क्षेत्र के नवादा पंचायत अंतर्गत चंद्रदीप गांव में हुआ है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।