Hindi NewsBihar NewsMadhubani NewsWife Murder Case in Supaul In-Laws Arrested for Domestic Violence
महिला की संदिग्ध स्थिति में हुई मौत मामले में दो गिरफ्तार

महिला की संदिग्ध स्थिति में हुई मौत मामले में दो गिरफ्तार

संक्षेप:

सुपौल के रौतिनिया गांव में विवाहिता पूजा कुमारी की हत्या का मामला सामने आया है। उसके पिता ने बताया कि दहेज के लिए उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। मंगलवार को उसकी हत्या पति और ससुराल वालों द्वारा की गई। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए ससुर और सास को गिरफ्तार कर लिया है।

Jan 28, 2026 10:47 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मधुबनी
share Share
Follow Us on

फुलपरास। थाना क्षेत्र अंतर्गत ससुराल में विवाहिता की हत्या कर देने का गंभीर मामला थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। घटना थाना क्षेत्र के रौतिनिया गांव की है। मृतिका के पिता धर्मेन्द्र कुमार ग्राम कुल्हाड़िया थाना नदी जिला सुपौल ने अपने लिखित बयान में बताया है कि मंगलवार को हुई इस घटना में पति शेखर कुमार साह पिता शशि भूषण साह के साथ एक वर्ष पूर्व में हुई थी जिसमें लाखों रुपए के सोना चांदी सहित कई अन्य सामान दहेज में दी गई थी। उन्होंने बताया है कि बीते कुछ माह से पुत्री पूजा कुमारी के साथ परिवार के सदस्यों द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा था मंगलवार के सुबह साढ़े नौ बजे में उसके साथ मारपीट की जा रही थी उसी समय उसकी पुत्री ने मोबाइल पर कॉल की थी जिसमें स्पष्ट रूप से हो हंगामा करने का आवाज सुनाई दे रहा था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने अपने आवेदन में बताया है कि उसके साथ उसके पति शेखर कुमार साह,ससुर शशि भूषण साह सहित सास मीना देवी, ददिया ससुर योगेन्द्र साह एवं देवर ने मारपीट कर गला दबा कर हत्या कर दिया गया है। थानाध्यक्ष विक्रम आचार्य ने बताया कि उसके दिए लिखित आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है साथ ही ससुर शशि भूषण साह व सास मीना देवी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।