Hindi NewsBihar NewsMadhubani NewsWeather Changes Impacting Health of Children and Adults Expert Advice on Care
बदलते मौसम में बच्चों की सेहत का रखें विशेष ध्यान

बदलते मौसम में बच्चों की सेहत का रखें विशेष ध्यान

संक्षेप:

घोघरडीहा में मौसम के तेजी से बदलाव से बच्चों और वयस्कों की सेहत प्रभावित हो रही है। डॉ जी एन मिश्रा ने बताया कि बच्चों को डिहाइड्रेशन और डायरिया का खतरा बढ़ जाता है। अभिभावकों को बच्चों की निगरानी...

Mon, 15 Sep 2025 11:14 PMNewswrap हिन्दुस्तान, मधुबनी
share Share
Follow Us on

घोघरडीहा,निज संवाददाता। मौसम तेजी से बदलाव हो रहा है इससे बच्चे व वयस्कों की सेहत को प्रभावित कर रहा है। ऐसे में अभिभावकों के लिए अपने छोटे बच्चों का सही देखभाल काफी जरूरी है। इस मौसम में बच्चों को कई तरह के संक्रमण के साथ डायरिया, पानी की कमी जैसी समस्या बेहद आम है। इसको लेकर सेवा निवृत शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ जी एन मिश्रा ने बताया कि मौसम तेजी से बदल रहा है। ऐसे मौसम में बच्चों को पानी की कमी, डायरिया का खतरा बढ़ जाता है। इससे बचाव के लिए बच्चा की विशेष निगरानी की जरूरत है। बच्चों को डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए उन्हें पर्याप्त मात्रा में पानी पिलाएं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मां का दूध छोटे बच्चों के लिए सर्वोत्तम आहार है। 06 महीने तक के बच्चों के लिए मां का दूध जरूरी है। इसके लिए माताओं को भी हाइड्रेट रहने की जरूरत है। वहीं 06 माह से अधिक उम्र के बच्चों को पर्याप्त ऊपरी आहार के साथ मां का दूध पिलाने से कई तरह की बीमारी से बचाव होता है। तेज धूप व गर्मी से बच्चों का बचाव जरूरी है। बच्चों को अधिक पसीना आने से उन्हें डिहाइड्रेशन का खतरा हो सकता है। बच्चों को थोड़े थोड़े अंतराल पर पानी सहित अन्य तरल पदार्थ का सेवन कराना चाहिए। 06 माह तक के बच्चों को थोड़े थोड़े अंतराल पर स्तनपान कराएं। इससे अधिक उम्र के बच्चों को समुचित पोषाहार के साथ स्तनपान कराना चाहिए। अगर बच्चों को अधिक पसीना आता हो, उल्टी, मितली व सिरदर्द की शिकायत हो या पेशाब कम आ रहा हो तो इसे गंभीरता से लेते हुए नजदीकी अस्पताल में समुचित जांच व इलाज कराएं।