ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मधुबनीसर्वोदय कॉलोनी में छह माह रहता है जलजमाव

सर्वोदय कॉलोनी में छह माह रहता है जलजमाव

मधुबनी शहर के सर्वोदय कालोनी में बरसात से लेकर छह महीने तक जलजमाव रहता है। इस कालोनी में अधिक लोग अधिकारी हैं, या अवकाश ले चुके हैं, पर ऐसी नारकीय स्थिति शहर के अन्य कालोनियों में नहीं है। वार्ड चार...

सर्वोदय कॉलोनी में छह माह रहता है जलजमाव
हिन्दुस्तान टीम,मधुबनीThu, 23 Jul 2020 06:33 PM
ऐप पर पढ़ें

मधुबनी शहर के सर्वोदय कालोनी में बरसात से लेकर छह महीने तक जलजमाव रहता है। इस कालोनी में अधिक लोग अधिकारी हैं, या अवकाश ले चुके हैं, पर ऐसी नारकीय स्थिति शहर के अन्य कालोनियों में नहीं है। वार्ड चार में आने वाले इस कालोनी में एक भी नाले-नालियों को निर्माण नहीं कराया गया। इस वजह से यहां के लोग जिल्लत की जिंदगी जीने को विवश हैं। कालोनी में फिलहाल लोगों का घरों से निकलना मुश्किल है। करीब तीन से चार फुट पानी जमा है, पर जलानिकासी की दिशा में कोई प्रशानिक पहल नहीं हो रही। घर में सांप-कीड़े प्रवेश कर रहे हैं। मोहल्ले के जागेश्वर ठाकुर, विभूति कुमार चौधरी, डॉ. आशा महासेठ, बैद्यनाथ पासवान, रामवीर प्रसाद ने बताया कि पूरे बरसात भर वे लोग जलालत की जिंदगी जीने को विवश हैं। इस दिशा में नगर परिषद भी चुप्पी साध रखी है। मोहल्ले वासियों ने जलनिकासी के लिए अब आंदोलन का मूड बनाया है। इसमें अधिकतर लोग सीनियर सिटीजन हैं। इनघरों में राशन-पानी ले जाने में भी परेशानी होती है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें