Madhubani News: निकासी नहीं होने से छह महीने रहता है जलजमाव

हिन्दुस्तान, मधुबनी
share

Madhubani News: मधुबनी के वार्ड नंबर 29 में जलजमाव की समस्या लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। हल्की बारिश में भी सड़कों पर पानी भर जाता है, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय निवासी सुविधाओं के अभाव की शिकायत कर रहे हैं।

Madhubani News: निकासी नहीं होने से छह महीने रहता है जलजमाव

Madhubani News: मधुबनी,नगर संवाददाता। नगर निगम के वार्ड नंबर 29 में जलजमाव की समस्या ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। साल के छह महीने तक यहां की मुख्य और गली की सड़कों पर घुटने भर पानी जमा रहता है। नाली जाम होने और पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से वार्ड के लोग नारकीय माहौल में रहने को मजबूर हैं। स्थानीय निवासी अंशु कुमारी, गोविन्द कुमार, देवेंद्र कुमार व रामबाबू चौधरी ने कहा कि हल्की बारिश में भी वार्ड की सड़क तालाब बन जाती है। वार्ड की मुख्य सड़क सहित रामनगर टोला, इंदिरा कॉलोनी की गलियों में जलजमाव सबसे ज्यादा है। पानी निकासी नहीं होने से नाली का गंदा पानी घरों में घुस जाता है। कई घरों में लोगों को ईंट रखकर आना-जाना पड़ता है। मोहल्ले में हर तरफ कीचड़ और बदबू फैली है。

संक्रमण का बढ़ रहा खतरा

जलजमाव के कारण वार्ड में संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। जमा पानी में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे डेंगू और मलेरिया फैलने की आशंका है। स्थानीय निवासी सुनीता देवी ने बताया कि बच्चे अक्सर बीमार पड़ रहे हैं। बुजुर्गों को चलने-फिरने में परेशानी होती है। कई बार फिसलकर लोग घायल भी हो चुके हैं। दुर्गंध के कारण घर में रहना मुश्किल हो गया है।

नाली जाम और अतिक्रमण बना कारण

पड़ताल में पाया गया कि वार्ड की नालियां पूरी तरह जाम है। कचरा और मिट्टी भर जाने से पानी का बहाव रुक गया है। साथ ही कहीं-कहीं नाली पर अतिक्रमण होने से भी निकासी बाधित है। स्थानीय लोगों ने कई बार वार्ड पार्षद और नगर निगम में शिकायत की, लेकिन सिर्फ आश्वासन मिला, समाधान नहीं।

व्यापार और आवागमन पर असर

जलजमाव से व्यापार भी प्रभावित है। सड़क पर पानी जमा रहने से ग्राहक दुकानों तक नहीं पहुंच पाते। स्कूली बच्चों को स्कूल जाने में भारी परेशानी होती है। ऑटो और बाइक सवार भी इस सड़क से बचते हैं। वार्डवासियों का कहना है कि नगर निगम टैक्स तो समय पर लेता है, लेकिन सुविधा नहीं देता।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦वार्ड नंबर 29 में जलजमाव की समस्या कब से है?−
साल के छह महीने तक यहां की मुख्य और गली की सड़कों पर घुटने भर पानी जमा रहता है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsमधुबनीMadhubani News: निकासी नहीं होने से छह महीने रहता है जलजमाव