ईपिक नहीं है, फिर भी वोट डाल सकते हैं मतदाता

ईपिक नहीं है, फिर भी वोट डाल सकते हैं मतदाता

संक्षेप:

घोघरडीहा में ऐसे मतदाता जो ईपिक प्रस्तुत नहीं कर सकते, उन्हें मतदान के लिए 12 वैकल्पिक फोटो पहचान पत्रों में से किसी एक को प्रस्तुत करने की अनुमति है। इनमें आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, और अन्य...

Oct 13, 2025 12:09 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मधुबनी
share

घोघरडीहा,निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में जिन मतदाताओं के पास ईिपक नहीं है, वह भी वोट डाल सकते हैं। प्रखंड निर्वाचन विभाग ने ऐसे मतदाताओं की सुविधा के लिए, जिनके नाम निर्वाचक नामावली में है, लेकिन वे मतदान के लिए ईपिक प्रस्तुत नहीं कर पाते हैं तो ऐसे मतदाता पहचान के लिए 12 वैकल्पिक फोटो पहचान पत्रों में से किसी एक को प्रतुत कर मतदान कर सकते हैं। इनमें आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, बैंक-डाकघर द्वारा जारी फोटो युक्त पासबुक, श्रम मंत्रालय, आयुष्मान भारत योजना के तहत जारी हेल्थ इंश्योरेंस, स्मार्ट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, एनपीआर के तहत आर जी आई द्वारा जारी स्मार्ट कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, केन्द्र, राज्य सरकार, सार्वजनिक उपक्रम, सार्वजनिक लिमिटेड कंपनियों के कर्मचारियों को जारी सेवा पहचान पत्र, सांसद, विधायक, विधानपरिषद सदस्य को जारी आधिकारिक पहचान पत्र और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी यूनिक डिसएबिलिटी आईडी कार्ड शामिल हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।