Hindi NewsBihar NewsMadhubani NewsVoter Awareness Campaign at Madhubani School Engaging Students through Role Play and Rallies
सलहा उत्क्रमित विद्यालय में रोल प्ले से बच्चों ने सीखी मतदान प्रक्रिया

सलहा उत्क्रमित विद्यालय में रोल प्ले से बच्चों ने सीखी मतदान प्रक्रिया

संक्षेप:

मधुबनी के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय सलहा में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। डा. मीनाक्षी कुमारी की अध्यक्षता में बच्चों ने मतदान प्रक्रिया को रोल प्ले के माध्यम से समझाया। विद्यालय से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें सभी शिक्षकों और छात्रों ने भाग लिया।

Nov 08, 2025 11:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मधुबनी
share Share
Follow Us on

मधुबनी, निज संवाददाता। उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय सलहा में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की एचएम एवं राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित डा. मीनाक्षी कुमारी ने की। इस दौरान बच्चों को मतदान प्रक्रिया समझाने के लिए रोल प्ले का आयोजन किया गया, जिसमें नोडल शिक्षक तरुण कुमार के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने बिल्कुल जीवंत और प्रभावी प्रस्तुति दी। बच्चों ने बूथ की व्यवस्था, पहचान पत्र जांच, ईवीएम संचालन और मतदाता पंक्ति प्रबंधन सहित पूरी प्रक्रिया का वास्तविक स्वरूप प्रस्तुत कर लोगों को मतदान की महत्ता समझाई। रोल प्ले के बाद विद्यालय परिसर से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

शिक्षकों और छात्रों ने मानव श्रृंखला बनाकर लोगों को संदेश दिया कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए हर वोट जरूरी है। रैली में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। अन्य कार्यक्रमों का हुआ आयोजन इसी क्रम में चुनावी पाठशाला के तहत रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। प्रतियोगिता का थीम था, चुनाव के रंग, रंगोली के संग। बच्चों ने मतदान आधारित आकर्षक और संदेशप्रद रंगोलियां बनाईं, जिनमें मतदान के महत्व, जागरूक नागरिक और शत-प्रतिशत मतदान की अपील को रचनात्मक रूप से दर्शाया गया। शिक्षकों ने बच्चों को लोकतांत्रिक अधिकारों, मतदान प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े पहलुओं की जानकारी भी दी। मौके पर एचएम ने कहा कि हर व्यक्ति जागरूक होकर मतदान करे और अपने गांव में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने में भूमिका निभाए। उन्होंने छात्रों से कहा कि वे घर-परिवार और समाज में मतदान के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लें।