बच्चों के विवाद में लड़की को मारपीट कर किया जख्मी, एफआईआर

Newswrap हिन्दुस्तान, मधुबनी
share

मधेपुर के पश्चिमी वार्ड ग्यारह में शबनम परवीन नाम की एक लड़की को कुछ लोगों ने मारपीट कर जख्मी कर दिया। यह विवाद बच्चों के बीच उत्पन्न हुआ था। जख्मी का इलाज अस्पताल में किया गया और उसकी माता ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

बच्चों के विवाद में लड़की को मारपीट कर किया जख्मी, एफआईआर

रविंद्र नाथ झा मधेपुर। मधेपुर थाने के मधेपुर पश्चिमी वार्ड ग्यारह में कुछ लोगों ने एक लड़की शबनम परवीन को मारपीट कर जख्मी कर दिया। मारपीट का कारण बच्चों के बीच उत्पन्न विवाद बताया जाता है। जख्मी लड़की का इलाज मधेपुर अस्पताल में किया गया। घटना मंगलवार शाम की घटित हुई बतायी गई है। इस संबंध में जख्मी लड़की की माता रुकसार ने मधेपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई हैं। जिसमें पड़ोस के ही छह लोगों को नामजद किया गया है। मधेपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर विश्वजीत कुमार ने बताया कि मामले की अनुसंधान शुरू कर दी गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।