दो भाइयों के बीच हिंसक झड़प, आधा दर्जन जख्मी
बाबूबरही के बसहा गांव में नया घर बनाने को लेकर दो भाइयों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि हिंसक झड़प हो गई। इस झड़प में अयूब और मजलूम समेत आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हुए। घटना के बाद गांव में तनाव बना हुआ है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बाबूबरही, निज संवाददाता। बाबूबरही थाना क्षेत्र अंतर्गत बसहा गांव में शुक्रवार को नया घर निर्माण के दौरान खिड़की देने को लेकर दो भाइयों के परिवारों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि हिंसक झड़प हो गई। घटना में अयूब, मजलूम समेत करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। बताया जाता है कि इब्राहिम के बड़े और छोटे बेटे के परिवार के बीच वार्ड संख्या 12 से 13 के बीच नया घर बनाने को लेकर विवाद गहरा गया। नए जमीन पर निर्माण हो रहे घर के लिए खिड़की देने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।
दोनों ओर से कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए बाबूबरही अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने जख्मियों की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल मधुबनी रेफर कर दिया। इब्राहिम फिलहाल ससुराल में रह रहा है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


