Madhubani News: हिंसक झड़प में विकास मित्र समेत आठ घायल

हिन्दुस्तान, मधुबनी
share

Madhubani News: झंझारपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। देवहार पंचायत के बिठुलिया गांव में लाठी-डंडों से मारपीट में विकास मित्र लाल बाबू राम समेत आठ लोग घायल हुए। इससे पहले ग्रामसभा में सूची से नाम काटे जाने का आरोप लगा था। पुलिस स्थिति नियंत्रित करने में जुटी है।

हिंसक झड़प में विकास मित्र समेत आठ घायल
हिंसक झड़प में विकास मित्र समेत आठ घायल

Madhubani News: झंझारपुर,निज संवाददाता। प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची से नाम हटाने और जोड़ने को लेकर शुरू हुआ विवाद दो दिनों में हिंसक झड़प में बदल गया। अंधराठाढ़ी थाना क्षेत्र के देवहार पंचायत के बिठुलिया गांव में शुक्रवार को दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। लाठी-डंडे चलने से विकास मित्र लाल बाबू राम समेत करीब आठ लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अंधराठाढ़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

विवाद की शुरुआत

बताया जाता है कि कुछ दिनों पूर्व आवास योजना की सूची को लेकर ग्रामसभा हुई थी। इसमें कई ग्रामीणों ने सूची से मनमाने तरीके से नाम काटे जाने का आरोप लगाया था। इसी को लेकर गुरुवार को कुछ असंतुष्ट लोगों ने विकास मित्र लाल बाबू राम पर नाम हटाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और विकास मित्र तथा उनके माता-पिता के साथ मारपीट की गई। घटना में तीनों घायल हो गए थे। परिजनों ने उनका इलाज कराया। गुरुवार की घटना का तनाव शुक्रवार को फिर भड़क गया। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते लाठी-डंडों से मारपीट शुरू हो गई। सूचना मिलते ही अंधराठाढ़ी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद स्थिति नियंत्रित की। थानाध्यक्ष जीतेश कुमार मिश्र ने बताया कि गुरुवार को विकास मित्र के साथ हुई मारपीट के मामले में आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। शुक्रवार की झड़प के संबंध में अब तक लिखित शिकायत नहीं मिली है।

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस नजर रख रही है।

सामान्य प्रश्न

✦झंझारपुर में विवाद की शुरुआत कैसे हुई?−
विवाद की शुरुआत आवास योजना की सूची से नाम हटाने और जोड़ने को लेकर हुई।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsमधुबनीMadhubani News: हिंसक झड़प में विकास मित्र समेत आठ घायल