घर में घुसा अनियंत्रित पिकअप,दो जख्मी
मधुबनी के गदियानी मोहल्ला में एक अनियंत्रित पिकअप शनिवार को दुकान में घुस गया। इस घटना में दुकानदार तारकेश्वर प्रसाद और उनके पुत्र रितेश कुमार घायल हो गए। आक्रोशित लोगों ने चालक की पिटाई की, लेकिन वह भाग निकला। पिकअप चालक नाबालिग और नशे में बताया गया है।

मधुबनी,विधि संवाददाता। शहर के गदियानी मोहल्ला में शनिवार दोपहर अनियंत्रित पिकअप सड़क किनारे एक दुकान में घुस गया। दुकान में लगे कांच क्षतिग्रस्त हो गया। दुकानदार तारकेश्वर प्रसाद एवं उसका पुत्र रितेश कुमार जख्मी हो गए। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने चालक की जमकर धुनाई कर दी। हालांकि सूचना पर जैसे ही ट्रैफिक पुलिस पहुंची चालक लोगों को झकझोर कर वहां से भाग निकला। लोगों ने पिकअप को अपने कब्जे में ले लिया। स्थानीय लोगों के अनुसार पिकअप चालक नाबालिग है। वह नशा में था। पिकअप सड़क किनारे लगी बाइक को रौंदते हुए दुकान में घुस आया। दुकान के पिलर में पिकअप टकराने के बाद अंदर मौजूद लोग परेशान हो गए।
मकान में लगी कांच टूट गया। भागने के दौरान गिरने से दुकानदार एवं उसका पुत्र जख्मी हो गये। ट्रैफिक थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर नीलमणि ने बताया कि सूचना पर ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंचकर मामला शांत किया। चालक की तलाश की जा रही है। पीड़ित पक्ष द्वारा लिखित शिकायत मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


