यूको बैंक के सहायक प्रबंधक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

Jan 16, 2026 09:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मधुबनी
share

मधुबनी के यूको बैंक के सहायक प्रबंधक अमन कुमार संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए हैं। उनकी पत्नी की शिकायत पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। अमन कुमार 12 दिसंबर को बैंक से घर के लिए निकले थे और तब से वापस नहीं लौटे हैं। पुलिस उनके तलाश में छापेमारी कर रही है।

यूको बैंक के सहायक प्रबंधक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

मधुबनी, विधि संवाददाता। यूको बैंक की पंडौल शाखा के सहायक प्रबंधक अमन कुमार (35 वर्ष) संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हैं। उनकी पत्नी आशा कुमारी के आवेदन पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस लापता अधिकारी की तलाश में जगह-जगह छापेमारी और छानबीन कर रही है। नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने शुक्रवार को बताया कि लिखित शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है। मामले के अनुसंधानकर्ता देवेंद्र कुमार गिरी वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के जरिए जांच कर रहे हैं। पुलिस का दावा है कि कई महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। उन्हें जल्द बरामद कर लिया जाएगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अमन कुमार मूल रूप से महाराजगंज मोहल्ला (धोबी टोला) के निवासी हैं, लेकिन वर्तमान में वह शहर के गोशाला मोहल्ले में किराए के मकान में पत्नी के साथ रह रहे थे। पत्नी आशा कुमारी के अनुसार, 12 दिसंबर को वह घर से बैंक जाने की बात कहकर निकले थे, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटे। परिजनों के अनुसार, अमन कुमार के खिलाफ पूर्व में उनकी पत्नी ने मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा थाने में प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया था। कोर्ट से जमानत मिलने के बाद वे पुनः पत्नी के साथ रहने लगे थे। 12 दिसंबर 2025 को सहायक प्रबंधक अमन कुमार बैंक आए थे। उसी दिन तबीयत खराब होने की बात कहकर वे कार्यालय से चले गए। तब से वे ड्यूटी पर नहीं लौटे हैं। बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों को उनकी अनुपस्थिति से अवगत करा दिया गया है। विजय झा, शाखा प्रबंधक, यूको बैंक, पंडौल

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।