ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मधुबनीमछली मारने के लिए दो गुटों में झड़प, कई जख्मी

मछली मारने के लिए दो गुटों में झड़प, कई जख्मी

पंडौल थाना क्षेत्र के बटलोहिया में मछली मारने के लिए दो गुटों की मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल हो गये। दोनों ही पक्षों की ओर से पंडौल थाना में मामला दर्ज कराया गया है। साहपुर निवासी अनिल सहनी ने...

मछली मारने के लिए दो गुटों में झड़प, कई जख्मी
हिन्दुस्तान टीम,मधुबनीWed, 01 Jan 2020 03:38 PM
ऐप पर पढ़ें

पंडौल थाना क्षेत्र के बटलोहिया में मछली मारने के लिए दो गुटों की मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल हो गये। दोनों ही पक्षों की ओर से पंडौल थाना में मामला दर्ज कराया गया है। साहपुर निवासी अनिल सहनी ने पुलिस को दिये बयान में बताया है कि शाम में वह मछली बेचकर आते समय बची हुई जिंदा मछली को भलुयाही पोखर के निकट डबरा में रखने गया तभी सकरी निवासी चंदे मुखिया व शंभू मुखिया समेत आधा दर्जन लोगों ने मारपीट की। वहीं दूसरे पक्ष बटलोहिया निवासी शंभू मुखिया ने आरोप लगाया है कि भलुआही पोखर में देर शाम अनिल सहनी व संजय सहनी अपने सहयोगियों के साथ गलत इरादे से जहर डालने पहुंचा था जिसे इसी वर्ष बंदोबस्ती में लिया है। आवेदक ने विरोध किया तो उन लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बतादें कि लगातार इस तरह का विवाद जिलेभर में बढ़ रहा है। लोगों में धैर्य की कमी आ गई है।

मत्स्यजीवी समिति पर लगी रोक हटी:

पंडौल। पंडौल मत्स्यजीवी सहयोग समिति पर लगी रोक विलोपित किया गया। जिला मत्स्य पदाधिकारी सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी के आदेश अनुसार अधोहस्ताक्षरी के द्वारा जुलाई 19 में समिति के कार्यवाही पर रोक लगा दी गयी थी। उक्त कार्यवाही को पुन: बहाल करते हुए अंचलाधिकारी पंडौल को प्रखण्ड अंतर्गत मत्स्य जलकरों में मछली पालन व शिकारमाही में सुरक्षा प्रदान करने के निर्देश दिये गए हैं। प्रखण्ड के मत्स्य जलकरों का 2021-22 तक की बंदोबस्ती प्रखंड मत्स्यजीवी समिति के साथ की गयी है। समिति के मंत्री चंदे मुखिया द्वारा वर्ष 2019-20 की राजस्व राशि भी जमा कर दी गयी है। बतादें कि लगातार मत्स्यजीवी सहयोग समिति में जगह-जगह बवाल होता है। हर प्रखंड में करीब-करीब इसी तरह का आलम है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें