
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार
झंझारपुर में दो लोगों को चोरी की बाइक खरीदना महंगा पड़ा। पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान बाइक रोकी और कागजात मांगे। जांच में पता चला कि बाइक दरभंगा से चोरी हुई थी। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक...
झंझारपुर। चोरी की बाइक को खरीदना दो लोगों को महंगा पड़ा। वाहन चेकिंग के दौरान दोनों की बाइक रोकी गई और कागजात की मांग की गई। दोनों किसी प्रकार का कागजात दिखाने और सही बात कहने में असमर्थ दिख रहे थे। अंतत: पुलिस ने सघन जांच किया तो यह बाइक चोरी की निकली जो दरभंगा से चोरी हुई थी। चोरी की बाइक खरीदने अथवा उपयोग करने वाले दो लोगों को बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया। उससे गहन पूछताछ के बाद बाइक चोरी और बरामदगी के आरोप में न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। उसकी गिरफ्तारी भैरवस्थान थाना पुलिस ने की है।

बाइक की चोरी दरभंगा शहर से हुई थी। गिरफ्तार व्यक्ति संतनगर गांव का राम बाबू महतो एवं मो अलाउद्दीन है। बाइक मालिक दरभंगा जिले के मनिगाछी थाना क्षेत्र के टटूआर गांव के आशीष कुमार झा हैं। वे दरभंगा में काम करते हैं। दरभंगा से ही इनकी बाइक चोरी कर ली गई। दरभंगा सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। भैरवस्थान पुलिस ने बाइक के साथ दोनों को गिरफ्तार किया है। एसएचओ सतेंद्र तिवारी ने कहा कि दोनों गिरफ्तार लोग बता रहे है कि वे लोग किसी दूसरे से बाइक खरीदी थी। सही बात नहीं बता रहे हैं। किससे यह बाइक खरीदी इसकी जानकारी नहीं दे रहे है। चोरी की बाइक के साथ ये गिरफ्तार हुए हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




