
एक अनियंत्रित ट्रक ने दूसरे ट्रक को मारी टक्कर, खलासी की मौत
संक्षेप: एनएच 27 पर एक अनियंत्रित ट्रक ने दूसरे ट्रक को टक्कर मार दी, जिससे चालक और खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए। खलासी की पहचान मो सादाब के रूप में हुई है, जो इलाज के दौरान मौत का शिकार हो गया। इस घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
झंझारपुर,निज प्रतिनिधि। एनएच 27 पर एक अनियंत्रित ट्रक ने दूसरे ट्रक को जबरदस्त टक्कर मार दी। यह घटना भैरवस्थान थाना के नरूआर के समीप मंगलवार शाम एनएच 27 पर घटित हुई। टक्कर में चालक व खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को झंझारपुर के बाद डीएमसीएच में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान खलासी की मौत हो गई। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश राज्य के मुजफ्फरनगर जिले के रतनपुरी थाना क्षेत्र के रियावली नंगला गांव निवासी मो अब्दुल रहीम के 25 वर्षीय पुत्र मो सादाब के रूप में हुई है। मृतक के बड़े भाई मो रईस के फर्द बयान पर दूसरे ट्रक पर मामला दर्ज कराई गई है।

जिसमें बताया गया है कि मो सादाब ट्रक में खलासी का काम करता था। 31 अक्टूबर को पारसी मण्डी मेरठ उत्तर प्रदेश से गाड़ी लोड कर सिब्लीगुडी के किए निकला था, रात्रि में भैरव स्थान थाना अंतर्गत नरूवार नरूवार एनएच 27 पर एक तेज गती से ओवरटेक कर रही ट्रक का चालक द्वारा साईड से जोरदार धक्का मार दिया। जिसे ईलाज के लिए डीएमसीएच दरभंगा ले जाया गया। थानाध्यक्ष सतेंद्र तिवारी ने कहा कि आवेदक के द्वारा धक्का मारने वाले ट्रक का नंबर भी दिया गया है। ट्रक मालिक व चालक पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अनुसंधान में जुट गई है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




