खड़ी बस में ट्रक ने मारी टक्कर, बाल बाल बचे लोग
Mar 08, 2026 09:04 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मधुबनी
रविवार को नरहिया थाना क्षेत्र के एनएच 27 पर भूतहा चौक के निकट एक खड़ी बस में ट्रक ने पीछे से टक्कर मारी। इस हादसे में कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ, केवल दोनों वाहनों को क्षति पहुंची। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की है।

लौकही। नरहिया थाना से गुजरी एनएच 27 पर रविवार को भूतहा चौक के निकट एक खड़ी बस में एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हलांकि इस हादसे में किसी भी व्यक्ति को कुछ नहीं हुआ। केवल दोनों वाहनों को थोड़ी क्षति पहुंची। दुघर्टना की सूचना पर नरहिया थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


