Madhubani News: हाइवा की टक्कर से विद्युत पोल क्षतिग्रस्त
Madhubani News: पंचायती क्षेत्र के अन्दह गांव में एक हाइवा ट्रक ने विद्युत पोल और तार को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। सहायक विद्युत अभियंता चंदन कुमार ने पंडौल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। घटना से 12,597 रुपये की आर्थिक क्षति हुई और विद्युत आपूर्ति में भी खलल पड़ा।

Madhubani News: पंडौल। पंडौल प्रखंड क्षेत्र के पचाढ़ी पंचायत अंतर्गत अन्दह गांव में हाइवा ट्रक की टक्कर से विद्युत पोल एवं तार क्षतिग्रस्त होने के मामले में सहायक विद्युत अभियंता चंदन कुमार ने पंडौल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में ट्रक चालक एवं वाहन स्वामी को आरोपित किया गया है। दर्ज आवेदन में सहायक विद्युत अभियंता ने बताया है कि हाइवा ट्रक ने विद्युत पोल एवं विद्युत संरचना में टक्कर मारकर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे विद्युत विभाग की संपत्ति को नुकसान पहुंचने के साथ-साथ विद्युत आपूर्ति भी प्रभावित हुई।उन्होंने बताया कि स्थल निरीक्षण के दौरान विद्युत पोल क्षतिग्रस्त अवस्था में पाया गया, जबकि एलटी केबल जमीन पर गिरा हुआ था।
घटना के कारण विद्युत विभाग को कुल 12 हजार 597 रुपये की आर्थिक क्षति हुई है। वहीं, विद्युत आपूर्ति बाधित रहने से क्षेत्र के उपभोक्ताओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। सहायक विद्युत अभियंता ने सरकारी विद्युत संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में हाइवा ट्रक के चालक एवं वाहन स्वामी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।


