ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मधुबनीगर्मी में शहर में जलसंकट गहराने से बढ़ी परेशानी

गर्मी में शहर में जलसंकट गहराने से बढ़ी परेशानी

मधुबनी, निज संवाददाता। पेयजल का संकट शहर में और अधिक गंभीर हो गया है। चार

गर्मी में शहर में जलसंकट गहराने से बढ़ी परेशानी
हिन्दुस्तान टीम,मधुबनीThu, 01 Jun 2023 11:40 PM
ऐप पर पढ़ें

मधुबनी, निज संवाददाता। पेयजल का संकट शहर में और अधिक गंभीर हो गया है। चार दिनों से आग उगल रही गर्मी सैकड़ों घरों में पेयजल की समस्या उत्पन्न कर दिया है। पेयजल आपूर्ति की देखरेख कर रहे विनोद राम ने बताया कि लोगों की ओर से लगातार डिमांड बढ़ गई है। शहर के सभी हिस्से में पेयजल की आपूर्ति करने के लिए अलग अलग टीम बनायी गयी है। समस्या के निदान के लिए अहले सुबह से ही कर्मी कार्य में जुट जाते हैं। कर्मी सीताराम यादव और अन्य ने बताया कि पतले पाइप वाला चापाकल जो काम कर रहा था इन चार दिनों में बंद हो गया है। मोटे पाइप वाले 50 फीसदी चापाकल ने पानी देना बंद कर दिया है। लेकिन निगम प्रशासन हर घर में पेयजलापूर्ति के लिए युद्ध स्तर पर पहल कर रहा है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें