बाबासाहेब के विचारों को अपने जीवन में उतारने का लिया संकल्प
मधुबनी के जेएमडीपीएल महिला कॉलेज में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 69वीं पुण्यतिथि 'महापरिनिर्वाण दिवस' के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम में डॉ. काशीनाथ चौधरी ने अंबेडकर के योगदान पर प्रकाश डाला। डॉ. शिव कुमार पासवान ने उन्हें युगप्रवर्तक बताया। छात्राओं ने अंबेडकर के विचारों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लिया।
मधुबनी,एक संवाददाता। जेएमडीपीएल महिला कॉलेज में शनिवार को संविधान निर्माता, भारत रत्न डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर की 69वीं पुण्यतिथि पर ‘महापरिनिर्वाण दिवस’ के रूप में अत्यंत श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया।कॉलेज परिसर में आयोजित यह कार्यक्रम डॉ. शिव कुमार पासवान की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. काशीनाथ चौधरी उपस्थित थे। शिक्षकों और छात्राओं ने बाबासाहेब के योगदान को याद करते हुए उन्हें पुष्पांजलि अर्पित किया।कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. पूजा कुमारी ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. काशीनाथ चौधरी ने अपने डॉ. आंबेडकर के जीवन संघर्षों और राष्ट्र निर्माण में उनके अद्वितीय योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।

अध्यक्षीय भाषण करते हुए डॉ शिव कुमार पासवान ने कहा डॉ. भीमराव अंबेडकर केवल एक व्यक्ति नहीं थे, बल्कि वह एक युगप्रवर्तक थे। उन्होंने सदियों से शोषित समाज को आवाज दिया एवं उन्हें सम्मान और संविधान के साथ जीने का रास्ता दिखाया। भारतीय संविधान उनका वह महान दान है, जो आज भी हर भारतीय नागरिक के अधिकारों की रक्षा करता है। उनके जीवन का संदेश था: 'शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो।' यह तीन शब्द आज भी हमें प्रेरणा देते हैं कि अगर समाज में बदलाव लाना है, तो सबसे पहले हमें शिक्षा को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाना होगा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को डॉ. आंबेडकर के आदर्शों से अवगत कराना और उन्हें शिक्षा के महत्व को समझाना था, जिसे बाबासाहेब ने सामाजिक परिवर्तन की कुंजी माना था। छात्राओं ने भी बाबासाहेब के विचारों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लिया। इस अवसर पर उपस्थित अन्य प्रमुख शिक्षकों में डॉ. अन्नपूर्णा कुमारी, डॉ. श्वेता कुमारी, डॉ. मधु कुमारी, डॉ. मो. आलम, डॉ अरुण कुमार मंडल, डॉ ज़ाहिद अनवर डॉ. फैज़ अहमद, डॉ. गंगा प्रसाद, रामचंद्र सिन्हा, अशोक झा, डॉ. आकाश और त्रिवेणी साह शामिल थे।धन्यवाद ज्ञापन, डॉ. मो. आलम ने किया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




